More
    Homeप्रदेशतीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

    तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर ८ फरवरी ;अभी तक ;  श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुतार चंद्रपुरा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में शिव परिवार एवं गरूड भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 8 फरवरी, शनिवार हुआ। जिसके  तहत शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से शिव परिवार श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर   प्रथम बार चढ़ाऐ  जा रहे हैं कलश एवं ध्वज दंड की शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पं विष्णु शर्मा के सानिध्य में यह कलश यात्रा निकाली गई। जिसका स्वागत मंदसौर विधायक विपिन जैन, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला ने भगवान की पूजा अर्चना कर किया।
                                 इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन श्री विश्वकर्मा जयंति के अवसर पर 10 फरवरी, सोमवार को किया जायेंगा। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा एवं समाज का सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित होकर समाज को एक सूत्र में बांधकर विकास करने का संकल्प लिया।
                                  श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुतार पंचायत चंद्रपुरा ट्रस्ट के तत्वावधान संचालित श्री चारभुजा नाथ मंदिर के लिए चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से प्रेरित होकर मंदिर के प्रवेश मुख्य द्वार से जुडी जमीन दान स्वरूप श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुथार पंचायत को देने की घोषणा उनकी इस घोषणा पर समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में शिव भक्त श्री बलदेव सिकरवार जिसके लिए समाज द्वारा श्री बलदेव सिंह सिकरवार एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा सिकरवार का सम्मान पत्र देक शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
                                 इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले क्षेत्रीय पार्षद संगीता शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी, पार्षद दीपक गाजवा, समाज को उल्लेखनीय दान देने वाले श्रीमती मांगीबाई हंसवार, नंदनकिशोर राजेश शर्मा का भी शॉल श्री फल से सम्मान किया गया।
                                इस कार्यक्रम का श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुतार पंचायत चंद्रपुरा के अध्यक्ष अशोक झलौया, श्री अंगीराऋषि शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन झलौया, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान श्री शिव शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यनारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, डॉ श्याम तिवारी, महिला संगठन की सह सचिव श्रीमती वीणा तिवारी ने संबोधित करते हुए समाज को सहयोग देने का संकल्प दोहराया।
                                    कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल झलौया एडवोकेट, उपाध्यक्ष श्रीमती मोनिका झलौया, सह सचिव वीणा तिवारी ने किया। आभार अंगीराऋषि शिक्षण संस्थान के सचिव शरद तिवारी ने माना। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत विभिन्न आयोजन भी हो रहे है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img