More
    Homeप्रदेशरोटरी क्लब ने देवडूंगरी माताजी मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

    रोटरी क्लब ने देवडूंगरी माताजी मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

    महावीर अग्रवाल

    मन्दसौर ८ जुलाई ;अभी तक ;   रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स डीजीई संस्कार कोठारी (रतलाम) व डीजीएन मुकेश साहू (सागर), श्रीमती दीप्ति कोठारी व श्रीमती प्रीति साहू का मंदसौर आगमन हुआ। इस अवसर रोटरी क्लब मंदसौर द्वारा देवडूंगरी माताजी मंदिर परिसर पर पौधरोपण किया गया। सर्वप्रथम सभी ने अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की पूजा अर्चना की।

    रोटरी क्लब सचिव कपिल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ने देवडूंगरी माताजी मंदिर पर पहुंचकर ‘‘एक वृक्ष मां के नाम’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 50 पौधे रोपे। इस अवसर पर देवडूंगरी माताजी मंदिर पर वृक्षारोपण के लिए लगातार सक्रिय संस्था जन एवं सांस्कृतिक विकास समिति के सदस्य बंशी राठौर, जगदीश बैरागी, पत्रकार राधेश्याम मारू, वनमंडल अधिकारी नरेंद्रजी का ग्रुप परिवार द्वारा बहुमान किया गया।

    इस अवसर पर डीजीई संस्कार कोठारी ने क्लब की नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक सेवा गतिविधिया संचालित करने का आव्हान किया, डीजीएन मुकेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब मंदसौर डिस्ट्रिक्ट 3040 के सबसे बड़े क्लब में से एक है और मंदसौर क्लब लगातार परस्पर सामंजस्य के साथ रोटरी के उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है। अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने क्लब द्वारा की जाने वाली आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट प्लांटेशन कमिटी चेयरमैन शरद गांधी ने बताया कि 6 से 13 जुलाई तक रोटरी द्वारा मेगा प्लांटेशन का संकल्प लिया है और इसी के अंतर्गत आज रोटरी क्लब मंदसौर से देवडूंगरी माताजी के पवित्र प्रांगण से इसकी शुरुआत की है।
    इस अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा डिस्ट्रिक्ट 3040 के असिस्टेंट गवर्नर संजय गोठी व क्लब के वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष व क्लब एडमिन कनक पंचोली, पूर्व अध्यक्ष व क्लब लर्निंग फेसिलेटर  राजेश सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम झवर, प्रवक्ता अजय नागौरी, बीओडी मेंबर्स रोहित छाबड़ा, प्रेमेंद्र चोरड़िया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। आभार पूर्व सचिव विवेक जैन ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img