आशुतोष पुरोहित
खरगोन 9 फरवरी ;अभी तक ; मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बडवाह थाना क्षेत्र के सुलगांव में जादू -टोना के आशंका के चलते बडे भाई ने अपने छोटे सगे भाई की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपने भतीजे पर भी वार कर गंभीर घायल कर दिया। खेत में ट्यूबेल का पानी सूखने पर जादू – टोना की आशंका में अपने भाई को मौत के घाट ऊतार दिया।
बडवाह टीआई बलराम सिंह राठौर ने बताया की बडवाह थाने के सुलगांव के आरोपी 45 वर्षीय भूरेसिंह ने जादू – टोना की शंका के चलते अपने छोटे भाई सुरेश सिंह और भतीजे त्रिलोक पर कुल्हाड़ी से हंमला कर दिया। मौके पर ही गर्दन पर कुल्हाड़ी के वार से छोटे भाई सुरेश सिंह की मौत हो गई। वही भतीजा त्रिलोक घायल हो गया। बड़वाह अस्पताल में प्रारम्भिक उपचार के बाद गंभीर घायल को इन्दौर रैफर कर दिया।
सलगांव में घटना सुबह साढे 6 बजे की है। खेत में ट्यूबवेल में पानी सूखने से आरोपी भूरेसिंह अपने भाइयों पर जादू टोना की शंका करता था। आज सुबह अचानक आरोपी ने अपने भाई और बडे भाई के बेटे भतीजे पर हंमला कर दिया।
टीआई राठौर ने बताया आरोपी भूरेसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारणा जादू टोने की शंका ही सामने आ रहा। आरोपी और उसके भाईयो से जमीन विवाद की बात भी सामने आ रही है। रास्ते को लेकर भी विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है। मृतक का बडवाह अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बडवाह एसडीओपी अर्चना रावत और टीआई बलराम सिंह राठौर मौके पर पहुंच गये थे। घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस ने कुल्हाड़ी भी जप्त कर ली है। भाई ने भाई की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


