More
    Homeप्रदेशगुरु पूर्णिमा पर प्रतिभा सम्मान, करियर मार्गदर्शन व प्रेरक सामग्री वितरण

    गुरु पूर्णिमा पर प्रतिभा सम्मान, करियर मार्गदर्शन व प्रेरक सामग्री वितरण

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर १० जुलाई ;अभी तक ;  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार चित्तौड़गढ़ के सहयोग से सम्मान एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा 100 निशुल्क सीटों पर प्रवेश देने की घोषणा की गई। इन सीटों पर चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

    कार्यक्रम में कुल 103 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के लिए करियर काउंसलिंग भी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांदीपनि महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के प्राचार्य श्री के सी सोलंकी, एमपी बटालियन-5 के कर्नल ज्योति प्रकाश, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह राणा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आनंद डाबर उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन विद्यालय प्राचार्य श्री विजय सिंह पुरावत द्वारा दिया गया।
    कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण, और अभिभावक गण भी सम्मिलित हुए । इस दौरान मेवाड़ यूनिवर्सिटी के श्री सुमित राणा एवं श्री अनुभव राठौर द्वारा कक्षा 12वीं के बाद करियर चयन को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया।
    कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान विषय में चित्रों के महत्व को समझाते हुए शिक्षिका श्रीमती कीर्ति सक्सेना द्वारा कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को ड्राइंग कॉपी वितरित की गई, ताकि वे विज्ञान को रचनात्मक रूप से समझ सकें।
    कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कीर्ति सक्सेना द्वारा तथा आभार प्रदर्शन श्री सुमित राणा (यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी की टीम ने न केवल विद्यार्थियों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए, बल्कि शिक्षकों का भी सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना, समाज में सकारात्मक संदेश जाना तथा शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ाना था, जिसे सभी ने सराहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img