More
    Homeप्रदेशनर्मदा पुल के समीप ट्रैक्टर दुपहिया वाहन की टक्कर में पिता पुत्र...

    नर्मदा पुल के समीप ट्रैक्टर दुपहिया वाहन की टक्कर में पिता पुत्र की मृत्यु

    आशुतोष पुरोहित
      खरगोन 14 जुलाई ;अभी तक ;   मध्यप्रदेश खरगोन जिले के बड़वाह के समीप स्थित नर्मदा नदी के पुल के ठीक पहले आज सुबह ट्रैक्टर और दु पहिया वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति और उसके पुत्र की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली सहित करीब 60 फीट नीचे जा गिरा।
    बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि आज सुबह मोरटक्का के नर्मदा पुल के ठीक पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली और दुपहिया वाहन में आमने सामने टक्कर हो गयी और पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। घटना के बाद चालक भी ट्रैक्टर ट्रॉली समेत करीब 60 फीट नीचे चट्टानों पर गिर गया।
    घटना के चलते दुपहिया वाहन चालक 35 वर्षीय मोहन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि उसके 8वर्षीय पुत्र अनय उर्फ गुड्डू ने बड़वाह स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाये जाने के पूर्व दम तोड़ दिया।
    मोहन की पत्नी ज्योति और 9 वर्षीय पुत्री शिवन्या भी मामूली रूप से घायल हुई है। पूरा परिवार कल काटकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के बारुल स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गया था और आज सुबह वापस खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के मोरगढ़ी स्थित अपने घर लौट रहा था। वह रेलवे ट्रैक पर मजदूरी का काम करता था।
    ट्रैक्टर ट्राली के 60 फीट नीचे गिरने के चलते चालक भी मामूली रूप से घायल हुआ है। पुल के ठीक पहले टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली भी असंतुलित हो गयी और रेलिंग तोड़कर चालक समेत नीचे गिर गयी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img