महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ११ फरवरी ;अभी तक ; केसरिया जागृति मंच देश के 22 राज्यों में समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलता हुआ अपना परचम लहरा रहा है।
संस्थापक ब्रांड नीतु सुशांत ने यह बात केसरिया जागृति मंच के भोपाल में आयोजित तीसरे स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि आपने कहा कि यह मंच अखंड भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे की ओर बढ़ रहा है देश की जनता में हिंदुत्व की भावना को जागृत कर सनातन धर्म के साथ समाज के चारों वर्णों को एक साथ एक मंच पर लाने को प्रयासरत है ।
उन्होंने कहा है कि केसरिया जागृति मंच का तीसरा स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होकर अधिवेशन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया था वहीं उन्होंने कहा कि मंच को आगे बढ़ाने में संस्थापक सदस्य सहराष्ट्रीय सचिव नीतू गुप्ता, ब्रांड प्रतिनिधि सुधा फरक्या, कार्यक्रम प्रमुख सुनील बंसल, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सीमा नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शकुंतला सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा शर्मा, प्रदेश सदस्य वंदना सोनी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील सोनी सहित मंच से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है इन लोगों के द्वारा निरंतर प्रयास रहता है कि समाज के लोगों को जागरूक करें।


