दीपक शर्मा
पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक ; जहां एक ओर देश की जनता को विकास के झूठे सपने भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार दिखा रहीं है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है, देश को सत्तर साल स्वतंत्र हो जाने के बावजूद आज भी अनेक ग्राम पंचायतो मूल भूत सुविधाओ से वंचित है, तथा सड़क बिजली पानी, स्वास्थ, शिक्षा की स्थिती बदतर बनीं हुई है, .
इसी प्रकार का मामला पन्ना जिले के रैपुरा तहसील मुख्यालय का है, जहां पर ग्राम पंचायत द्वारा प्रमुख सड़को का भी निर्माण नहीं कराया गया है, छात्र छात्राओ को दल दल में चलकर स्कूल पंहुचना पड़ रहा है। रैपुरा के पन्ना को जोड़ने वाले मुख्य चौराहे अवंतीबाई चौक की सड़क के अनेक हिस्से पूरी तरके से ध्वस्त हो गये है तथा सड़क गढ्ढो मे तब्दील है, इसी सड़क से अधिकांश स्कूल के लिए छात्र पंहुचते है। उक्त सड़क प्रमुख मार्ग है, जो लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आती है, स्थानीय लोगो ने बताया कि अनेको बार इस संबंध मे वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


