दीपक शर्मा
पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक ; पन्ना जिले के गुनौर थाना अन्तर्गत ग्राम पटना कला से चार बच्चो की मॉ महिला नन्नी बाई पति सुन्नी लाल रजक विगत आठ जनवरी को घर से लापता हो गई तथा वह अपने तीन बच्चो को घर मे छोड़ गई एवं एक बच्चे को साथ ले गई। जिससे उसका पति सुन्नी लाल तथा तीन छोटे छोटे बच्चे बुरी तरह से परेशान है।
उक्त संबंध में पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम दिये आवेदन मे बताया गया कि मै मजदूरी करने आठ जनवरी को गया था, तथा जब दो बजे लौटा तो बच्चो ने बताया कि मॉ घर से कहीं चली गई है और अभी तक वापिस नहीं आई है, सभी जगह पता किया गया तो उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसके संबंध मे थाना गुनौर मे आवेदन दिया गया, गुनौर पुलिस ने गुम इंसान कायम किया है, इसके बाद कोई कार्यवाही नहीं की है।
फरियादी ने सुन्नी लाल ने पुलिस अधीक्षक को दिये आवेनद मे यह भी उल्लेख किया कि गांव का ही राजू तिवारी मेरी पत्नी को जबरजस्ती अपहरण कर के ले गया तथा वह उसे नहीं छोड रहा है। गुनौर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से पत्नी को दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।


