प्रदेश

भाजपा जहाज है, दो-चार चूहे निकल भी जाएं तो  फर्क नहीं पड़ता—–कैलाश विजयवर्गीय

मयंक शर्मा

खंडवा ४ नवंबर ;अभी तक;   भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद स्व0
नंदकुमार सिंह चैहान के भाजपा विदोही पुत्र हर्षवर्धन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया है।भाजपा की चुनावी सभाओं में भगवान श्रीराम व हनुमानजी का उल्लेख अनिवार्य सा हो गया है। शनिवार को चुनावी सभा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने भी भगवान राम को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसी खुद को भगवान श्रीराम और हनुमानजी का भक्त बता रहे हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन तब ये कांग्रेसी कहां गए थे जब इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि रामायण एक उपन्यास है। भगवान राम और हनुमान होते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग मंदिर गिराने वाले और हम मंदिर बनाने वाले हैं। उन्होने कहा कि भाजपा जहाज है, दो-चार चूहे निकल भी जाएं तो फर्क नहीं पड़ता है।

                                  बुरहानपुर में कैलाश विजयवर्गीय ने बागी हर्षवर्धन सिंह चैहान और उनके समर्थक भाजपा नेताओं को चूहे की संज्ञा दी।विजयवर्गीय बोले- हमारी पहचान भाजपा से है। जो पार्टी से निकला, वह लोगों के दिल से भी निकल जाता है। भाजपाई दोहरा चरित्र नहीं जीते। जो कहते, वह करते हैं। भाजपा हमारी मां है और विकास हमारा धर्म।
                              वे भाजपा के लिए सिरदर्द बने स्व. नंदकुमार सिंह चैहान के बागी पुत्र हर्षवर्धन सिंह चैहान व कई भाजपाईयों के  पार्टी से इस्तीफा को लेकर उैमेज कटोल के लिये आज बुरहानपुर पहुंचे और रोड शो किया।
                             उन्होने कहाकि  स्व. नंदकुमार सिंह चैहान पार्टी के बड़े नेता थे, ।उन्होंने भाजपा के लिए बहुत कुछ किया है। पार्टी ने भी उन्हें बहुत कुछ दिया था। छह बार सांसद और विधायक बनाया था।

भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के पक्ष में समर्थन जुटाने शनिवार को राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुरहानपुर पहुंच थेैं। इस्तीफों और विरोध के बीच वे दोपहर में पहुंचे। इसके बाद गांधी चैक में सभा को संबोधित किया।

                             ज्ञाातव्य है कि बुरहानपुर सीट पर टिकट वितरण से नाराज भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफे सौंपने का सिलसिला  जारी है।  शुक्रवार को भाजपा के बागी और स्व. नंदकुमार सिंह चैहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चैहान के साथ बड़ी संख्या में पार्टी  करीब ढाई सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की खबर है। जिला भाजपा में जारी इस्तीफों की गूंज भोपाल से होकर दिल्ली तक पहुंच गई है।
                                भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि गुस्से और हताशा में कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए हैं। इसकी सूचना भोपाल स्थित वरिष्ठ नेताओं को दे दी गई है। उन्हें ही आगे निर्णय लेना है। उनके निर्देशानुसार जिला संगठन काम करेगा।
                             भाजपा विदेा्रही होकर हर्षबर्धन मैदान में है।हर्षवर्धन सिंह चैहान ने कहा कि जिलाध्यक्ष व जिले के अन्य नेता ईमानदारी से दिल पर हाथ रखकर यदि कह दें कि टिकट वितरण उचित हुआ है, तो वे मान जाएंगे। उन्होंने पुन दोहराया कि  वे भाजपा में मौजूद अवसरवादी, अहंकारी नेताओं की सफाई कर जल्द नया और साफ सुथरा संगठन खड़ा करेंगे।
विस चुनाव में डैमेज कटोल के लिये शनिवार दोपहर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अचेना चिटनिस के पक्ष में चुनावी सभा के लिये असश्े थे। ऐसा ही नुकसान के बचाने के लिश्े वे मांध्धााता सीट से संतोष राइौर का नाम वापस कराने  पुनासा पहुचे थे। इसमे सफल भी रहे ।

Related Articles

Back to top button