प्रदेश

अंजली यादव अध्यक्ष राम बिहारी आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता बने

दीपक शर्मा

पन्ना ५ अक्टूबर ;अभी तक ;  आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल नें प्रदेश भर में नई कार्यकारणी की घोषणा की है। जिसमें जिला अध्यक्षो के साथ साथ अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त किये है। जिसमें पन्ना जिला अध्यक्ष के पद पर फिर से श्रीमती अंजली यादव को अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया है। तथा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं मीडिया से जुड़ें राम बिहारी गोस्वामी को जिला प्रवक्ता पद की जिम्मेवारी सौपी गई है।

इसी के साथ उपाध्यक्ष पद पर रूप बसन्त कुशवाहा, लीलाधर पटेल, अवधेश पटेल, भगवानदास चौधरी, तथा बाला साहू को कोशाध्यक्ष बनाया गया है एवं सचिव के पद पर ऋषि कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महेन्द्र बागरी को संयुक्त सचिव बीपी सिंह को मीडिया प्रभारी, सोनू रजक को शोषल मीडिया प्रभारी, रमेश सिंह यादव को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। उक्त पदाधिकारीयों को नियुक्त किये जाने पर जिले के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button