प्रदेश

अपने पूर्वजों को तर्पण करने गए दो सगे भाई नदी में डूबेः नहाने के दौरान हुई घटना

 देवेश शर्मा
मुरैना ३ अक्टूबर  ;अभी तक ;  मु रैना जिले के कैलारश क्षेत्र के बड़ेगांव गांव से गुजरने वाली कुंवारी नदी में  दो सगे भाइयों के डूबने से मौत हो गई। दोनों सगे भाई अपने पिता एवम तीन अन्य साथियों के साथ नदी में तर्पण करने गए थे। इसी दौरान हुए वे वहां पर नहाने लगे, और डूब गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने दोनों भाइयों की लाशों को खोजा और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की है।
                                       कैलारस पुलिस के अनुसार बड़े गांव निवासी दो सगे भाई राहुल कुशवाह 18और रोहित ऊर्फ गोलू 13 , दोनों पितृ अमावस्या के दिन कुंवारी नदी में अपने पिता के साथ पूर्वजों को तर्पण करने गए थे। वे तर्पण प्रक्रिया के दौरान नदी के अंदर उतर गए और  नदी के बीच बहाव में फंस गए।  दोनों भाई बहने लगे। यह देख एक ग्रामीण उन्हें बचाने गया, तो वह भी बहाव में बहने लगा, जिसे दो अन्य लोगों ने बचा लिया, लेकिन रोहित उर्फ गोलू और राहुल गहरे पानी में डूब गए और किनारे पर बैठा पिता मदद के लिए चिल्लाता और रोता हुआ रह गया। जहां हादसा हुआ वहां नदी की गहराई 18 से 20 फीट तक बताई गई है।
                                        थाना प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कैलारस पुलिस और फिर एसडीआरएफ की टीम  मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम मोटरवोट से  डूबे दोनों सगे भाईयों की खोज करते रहे, लेकिन तीन घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद सबलगढ़ क्षेत्र के गोताखोरों को नदी में उतारा, जिन्होंने अपरान्ह 4 बजे दोनों भाईयों के शव पानी से निकाल लिया। कैलारस पुलिस ने इस प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने दोनों भाईयों का पोस्ट‌मार्टम करवाने के बाद  शव उनके परिजनों को सौंपे दिए हैं।

Related Articles

Back to top button