प्रदेश

अहिंसा रथ का मंदसौर आगमन हुआ, सकल दिगम्बर जैन समाज ने की अगवानी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ अक्टूबर ;अभी तक ;   भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव उपलक्ष्य में अहिंसा रथ का 11 अक्टूबर, शुक्रवार को मंदसौर आगमन हुआ।
                                          यह जानकारी देते हुए सकल दिगम्बर जैन समाज मंदसौर के महामंत्री राकेश दोशी ने बताया कि आचार्य गुरुवर प्रज्ञासागरजी महाराज के सानिध्य में दिल्ली से पावापुरी तक यह रथयात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 50 वर्षों में एक बार आयोजित की जाती है। वर्ष 2023 में यह यात्रा दिल्ली से प्रारंभ हुई एवं वर्ष 2027 में इसका समापन पावापुरी में होगा। रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान है। देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण करते हुए इस रथ का आगमन शुक्रवार को शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर तार बंगला पर हुआ जहां सकल दिगम्बर जैन समाजजनों द्वारा रथ की अगवानी की गई। सायंकाल रथ में विराजित भगवान महावीर स्वामी की महाआरती का आयोजन कर समाजजनों द्वारा धर्मलाभ लिया गया। शनिवार 12 अक्टूबर को  प्रातः 8 बजे भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांतिधारा का महाआयोजन किया गया। तत्पश्चात्  रथयात्रा का नगर भ्रमण करते हुए नरसिंहपुरा दिगम्बर जैन मंदिर शांतिनाथ जिनालय गोल चौराहा पर आगमन हुआ जहां समाजजनों द्वारा अभिषेक शांतिधारा के साथ दर्शन लाभ लिया गया। यह रथयात्रा नगर के विभिन्न जैन मंदिरों के भ्रमण के पश्चात् अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी।
                                      इस अवसर पर राजकुमार बाकलीवाल, जयकुमार बड़जात्या, दिनेश  दोशी, राजकुमार पाटनी, नंदकिशोर अग्रवाल, पं. अरविन्द जैन, रमेश जैन, महावीर कोटड़िया, डॉ. कमला जैन, डी.के. जैन, दिनेश जैन, दिलीप जैन आदि समाजजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
                                       सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल, महामंत्री राकेश दोशी, अनिल जैन, उमेश जैन भड़का, विनोद सिंहल एवं कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने समस्त समाजजनों के प्रति अहिंसा रथ के आगमन पर पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है एवं आगे भी समाज के कार्यक्रमों में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button