प्रदेश

इंटक के प्रदेश सचिव बनने पर श्री डी एस चंद्रावत का फेडरेशन ने किया स्वागत  

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १५ अक्टूबर ;अभी तक ;   मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंदौर कंपनी के महामंत्री श्री डी एस चंद्रावत को इंडियन नेशनल कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. जी संजीवा रेड्डी द्वारा अधिसूचना जारी कर मध्य प्रदेश के सचिव पद( प्रदेश इंटक) की जिम्मेदारी प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि पर विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन मंदसौर द्वारा एक सादगी पूर्वक कार्यक्रम में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
                                                 श्री चन्द्रावत का स्वागत चाष्टा , कार्यकारी  अध्यक्ष श्री नरेंद्रराव नवेल, उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, शंकर खरे, क्षेत्रीय सचिव अरुण राठौर, सुनील सोलंकी, रामलाल प्रजापत, देवेंद्र सिंह चौहान, रामचंद्र भट्ट ,विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र हाडा, भूपेंद्र गोस्वामी ,सुरेश मालवी, तेजमल साधु, अभिषेक शर्मा, कमलेश दायमा ,रमेश सुथार, जगदीश माली, अनिल साहू, दीपक साहू, दीपक चौहान, शुभम व कई अन्य साथियों द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर श्री चंद्रावत द्वारा अपने उद्बोधन में उन्हें दी गई नई जवाबदारी को पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ व आउटसोर्स कर्मचारी, संविदा कर्मचारियों तथा सभी कर्मचारियों के लिए मेहनत व लगन से श्रमिक हितैषी निर्णय करवाने के पूरे प्रयास करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी श्री दिलीप शर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button