प्रदेश

इंडी गठबंधन के नेता डरपोक,  बौद्धिक दिवालियापन के शिकार, भारत का नेतृत्व 56 इंच सीने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी के पास

महावीर अग्रवाल
मंदसौर/नीमच  १०मय ;अभी तक;  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शुक्रवार को मंदसौर नीमच जिले में पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में आमसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने मंदसौर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जावद और नगरी में चुनावी सभाएं की।
                                    पूर्व सीएम ने भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा की हम सबका कर्तव्य है कि, हम भी न्याय पथ पर चलें, जीना वास्तव में उसी का जीना है जो दूसरों के लिए जीता है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र की जावद एंव नगरी नगर परिषद कार्यक्रम के इस अवसर पर भाजपा प्रत्‍याशी सांसद सुधीर गुप्‍ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्षगण नानालाल अटोलिया, पवन पाटीदार, विधायकगण ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीपसिंह परिहार, माधव मारू, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, डॉ.सुषमा आर्य, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, गणपतसिंह आंजना, जिला उपाध्यक्षगण प्रियंका गोस्वामी, राजेश पालीवाल, विधानसभा प्रभारी जगदीश परमार, विधानसभा संयोजक शिवराजसिंह राणा,  जिला मंत्री नरेन्द्र पाटीदार, सुनिता पालीवाल, नपा. अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बंसत शर्मा, मंडल अध्यक्षगण विकास सुराना, ईश्वरसिंह पंवार, जीवन शर्मा, विजय मेहता, मनोहर धाकड़, नगरी नगर परिषद अध्यक्ष संगीता घनश्याम बग्गड़ सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
इंडी गठबंधन के नेताओं ने बुद्धि और विवेक खो दिया है – शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं, उन्होंने बुद्धि और विवेक खो दिया है। उन्होंने कहा कि, मणिशंकर जी ये यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं और भारत ने साफ कहा है कि, हम सब के कल्याण में विश्वास रखते हैं, विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत डरने वाला नहीं है। जो डरपोक लोग हैं, वो सब इंडी गठबंधन में ही हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये राजनीति के जोकर बन गए हैं, मणिशंकर अय्यर हों, सैम पित्रोदा हों, संजय राउत हों इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये पराजय के भय से ऐसे उट-पटाँग बयान दे रहे हैं कि, जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है
कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक हैं – शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है। एक सैम पित्रोदा है, जो स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सलाहकार रहें हैं और राहुल गांधी के गुरु हैं। वो कह रहे हैं कि, भारत में विरासत टैक्स लगाना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, अगर माता-पिता की मौत हो जाती है तो उनकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खजाने में चला जाएगा और उनके बेटे-बेटी को केवल 45 प्रतिशत ही मिलेगा। भारत में गरीब, मजदूर अपना पेट काट काटकर कुछ बचा पाता है कि, उनके जाने के बाद बच्चों को कुछ देकर जाएं, और कांग्रेस इनसे ये भी छीन लेना चाहती है। वहीं अब सैप पित्रोदा ने कहा कि, भारत के लोग एक जैसे नहीं दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रिकन जैसे दिखते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये कांग्रेस भारत की माटी से कट गई है, भारत की परंपराओं से कट गई है, इनकी सोच भारतीय नहीं रही है। कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है।
कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है – शिवराज
पूर्व सीएम ने कहा कि, आयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। बहने घरों में दीपक जला रही थी, युवा नौजवान साथी भगवा पताकाएं लहरा रहें थे, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था लेकिन एक पार्टी कांग्रेस रो रही थी। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने पूरी जिंदगी बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे, मुहूर्त खराब है। अब जब तक सूरज चांद और ये धरती रहेगी लिखा रहेगा कि, सोनिया और राहुल गांधी ने कांग्रेस को कलंकित किया था और भगवान राम का विरोध किया था। कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है।
कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन – शिवराज
पूर्व सीएम ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तीन चीजें देखी जाती हैं, पहला पार्टी कौन सी है, दूसरा प्रधानमंत्री का चेहरा कौन है और तीसरा हमारा उम्मीदवार कौन है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय है कि, मोदी जी हैं और रहेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है, धन्नू है, कल्लू है, पन्ना है या जुम्मन हैं कोई नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे। कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। ऐसी कांग्रेस और गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते है। पूर्व सीएम ने कहा कि, जब हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियां खरीदने जाते हैं तो देखते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। हम मटका और सब्जियां देखकर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देखकर ही चुनेंगे। भाजपा नंबर वन पार्टी हैं और मोदी जी नंबर वन नेता हैं। विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।
लखपति दीदी मेरे जीवन का मिशन – शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी भेदभाव किया जाता था। बहनों की तकलीफ भी देखी थी। तभी से मन में संकल्प था कि, बहन-बेटियों के जीवन में नई रोशनी लानी है। आप सभी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि, मध्यप्रदेश की धरती पर 50 लाख से भी ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां हैं। जब सांसद, विधायक था तो कभी 20-30 ही बेटियों की शादी करवा पाता था, लेकिन मुख्यमंत्री बनकर कन्या विवाह योजना बनाई और लाखों बेटियों की शादी करवाई। फिर बहनों को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया, मध्यप्रदेश बहनों को रिज़र्वेशन देने वाला पहला राज्य बना। संबल योजना के तहत बहनों को बच्चों के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए देने का काम किया। ताकि बहनें भी महीना, दो महीना आराम कर सकें। फिर आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने तो बहनों के जीवन में क्रांतिकारी बदलवा लाए। अब लखपति दीदी का सफर तय करना है। लखपति दीदी मतलब हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है।
मोदी जी अभूतपूर्व नेता हैं – शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी अद्भुत, अभूतपूर्व नेता हैं। मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक-एक कर सभी मुद्दे हल हो गए हैं। कश्मीर से धारा 370 हट गई है, तीन तलाक जैसा काला कानून समाप्त हो गया है। अयोध्या में 500 साल का संकल्प पूरा हुआ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। दुनिया के कोने-कोने में भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। जब भारत माता के जयकारे लगते हैं तो हर भारतवासी का सीना गर्व से फूल जाता है। हमारा देश आज दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही हमारा भारत विश्व गुरु बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा। मेरा आप सभी से आग्रह है आने वाली 13 मई को कमल के फूल वाला 3 नम्बर का बटन दबाकर हमारे योग्य प्रत्याशी भाई सुधीर गुप्ता को भारी मतो से विजय बनाएं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रथम भाषण को सदैव याद रखना चाहिए की हमारी सरकार गरीबो को समर्पित होगी, वंचितों को समर्पित होगी, पिछड़ों को समर्पित होगी, हमारी नई सरकार उन सभी को समर्पित होगी जिन्हे कांग्रेस की सरकारों ने भुला दिया और हाशिये पर धकेल दिया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, पिछड़े, शोषित वंचितों को घर की छत देने के साथ, इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड के अलावा कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा की कांग्रेस के नेताओं का आज भी पाकिस्तानी प्रेम सामने आता रहता है। यूक्रेन और रूस के युद्ध में मोदी जी कहने पर युद्ध को रोक दिया जाता है और सैकड़ों छात्रों को भारत के तिरंगे झंडे की छाया में सकुशल अपने देश लौटते है। ऐसे गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने क्षेत्र के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को भारी वोटो से विजय बनाये।
इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि आज पूरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र का वातावरण भगवामय हो रहा है कार्यकर्ताओं की मेहनत परिश्रम से हमें पूर्ण विश्वास है की हम 13 मई को अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनायेगें।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ने किया एंव आभार भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने माना।उक्त जानकारी लोकसभा मीडिया संयोजक एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button