प्रदेश

इनरव्हील क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन, शर्मिला बसेर अध्यक्ष एवं सोनिया खिमेसरा सचिव मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ जून ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब मंदसौर डिस्ट्रिक्ट 304 की आगामी वर्ष 2024-25 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शर्मिला बसेर एवं सचिव सोनिया खिमेसरा को मनोनीत किया गया।
क्लब नॉमिनेशन कमेटी द्वारा जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष डॉ. उर्मिला तोमर ने बताया इस वर्ष की नवीन कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष भावना बसेर, आईएसओ अंजना पटेल, एडिटर पायल उकावत, परामर्शदाता लीला भंडारी,  इंदू पंचोली, बिन्नू किमती, डॉ. उर्मिला तोमर, प्रीती छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य इंदिरा तोमर, किरण भामावत, रानी राठोड,़ मिनल रिछावरा, सुनीता पहाडीया   को मनोनीत किया गया।
                              नवीन कार्यकारिणी को क्लब सदस्याओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button