प्रदेश

किसानों की धान का सही मूल्य दे सरकार – नीरज बड़ागाँव

दीपक शर्मा

पन्ना १६ अक्टूबर ;अभी तक ;  मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने वचन पत्र में यह वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसानों की धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जायेगी। सरकार बनने के बाद यह वादा खोखला साबित हो रहा है और वर्तमान समय में किसानों से उनकी धान का मूल्य 2 हजार 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से क्रय की जाने की बात की जा रही है। पुनः सरकार अपने वादे से मुकर रही है।

इस संबंध में नीरज बड़ागांव जिला महासचिव युवक कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है और अपने ही वचन पत्र से पीछे हट रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिया जाये और अपने वचन पत्र में किसानों से किए गए वादे को पूरा किया जाये। यदि सरकार इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी होकर उनकी मांगों को लेकर वृहद स्तर पर आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button