प्रदेश

गड्डो मे तब्दील पन्ना-सतना राष्ट्रीय राजमार्ग आये दिन हो रहीं दुर्घटनाए मोटर साईकिल से गिरकर महिला घायल

दीपक शर्मा

पन्ना ६ अक्टूबर ;अभी तक ;   सतना-पन्ना राष्ट्रीय राजमार्ग 39 की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे और सड़क धसने के कारण यातायात के लिए यह खतरनाक बन गया है। पन्ना से लेकर सतना तक सड़क में जगह जगह भारी गड्डे हो गये है तथा सड़क की हालत बदतर है, आये दिन दुर्घटनाए हो रहीं है, तथा लोग घायल हो रहें है।

पन्ना जिला मुख्यालय मोहन निवास चौराहे से लेकर सतना बेरियल तक भारी गड्डे सड़क में है जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है। इसी प्रकार रास्ता में अनेक स्थानो पर सड़क में गड्डे हो गये है। देवेन्द्र नगर कस्वा में जगह जगह भारी गड्डे होने के कारण दुर्घटनाए घटित हो रही है। बड़ागावं तिराहा से लेकर सतना रोड़ पर पेट्रोल पंप तक सैकडो गड्डे सड़क पर बन गये है। जिससे आये दिन दो पहिया वाहन चालक गिर रहे है। राम मंदिर के सामने एक भारी गढ्ढा बना हुआ है, जिसको सही करने के लिए राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारीयों, नगर पालिका तथा लोक निर्माण को भी अवगत कराया गया है लेकिन उसके बावजूद भी उक्त गड्डो को दुरस्थ नही किया गया है। जिससे दुर्घटानए घटित हो रही है। जबकी राष्ट्रीय मार्ग के सुधार कार्य के लिए प्रतिवर्ष करोड़ो रूपये का बजट शासन द्वारा प्राप्त होता है। लेकिन जिम्मेवार अधिकारीयों द्वारा कागजो पर बजट खर्च कर सड़क को दुरस्थ कर दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button