प्रदेश

जहां सहस्त्र ।र्जुन ने रावण को बंदी बनाया था उसी माहिष्मती में मुख्यमंत्री दशहरे पर आएंगे शस्त्र पूजा करने

प्रदीप सेठिया
बड़वाह ७ अक्टूबर ;अभी तक ;   खरगोन जिले की ऐतिहासिक एवं पर्यटक नगरी महेश्वर में आगामी 12 अक्टूबर को दशहरे पर शस्त्र पूजन करने हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारी हेतु जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली।
                              उल्लेखनीय है कि पौराणिक कथाओं के अनुसार महिष्मती में महाराजा सहस्त्रा र्जुन ने रावण से युद्ध कर उसको बंदी बनाकर महेश्वर में रखा था।  भगवान सहस्त्रा र्जुन रानीयो के साथ सहस्त्र धारा में जल क्रीड़ा कर रहे थे।  रावण नर्मदा जी का जल देखकर यहां स्नान व पूजा करने हेतु विमान से उतरे थे।  जल क्रीड़ा के दौरान पानी का स्तर बढ़ते देख रावण क्रोधित हो गए और उन्होंने सहस्त्रा र्जुन को युद्ध के लिए ललकारा था और युद्ध में सहस्त्रा र्जुन ने रावण को मूर्छित कर महेश्वर में बंदी बनाकर रखा था

Related Articles

Back to top button