प्रदेश

जीत अपने आप मे प्रसन्नता का विषय है

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  ४ ;जून अभी तक;  जीत अपने आप मे प्रसन्नता का विषय है। इसका जन जन को श्रेय है जो जीत को ऐतिहासिक जीत की और ले गए।
                                        उक्त बात मंदसौर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार श्री सुधीर गुप्ता ने कही। वे मतगणना स्थल पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मतगणना में वे काफी अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए है। वे लगातार तीसरी बार इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार है इस समय उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अब मंदसौर विकास के नक्शे पर आया है। जनता ने अपना स्नेह आशीर्वाद प्रधानमंत्री श्री मोदी को दिया है। संसदीय क्षेत्र में अधोसंरचना का तेजी से विकास हुआ है। जो काम जनता चाहती थी वे काम हुए है। जीत का श्रेय मोदीजी को जाता हेउनकी सरकार को जनता ने मौका दिया है।

Related Articles

Back to top button