प्रदेश

जेएसजी मेन द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क दर्द निवारक जांच एवं परामर्श शिविर में 398 रोगियों का हुआ परीक्षण

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ जनवरी ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा कर्तव्य वर्ष 2023-24 में चिकित्सा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत स्व. रोशनलालजी धाकड़ की स्मृति में दो दिवसीय दर्द निवारण एवं रीढ़ हड्डी रोग निदान शिविर का आयोजन पेन एण्ड स्पाईन क्लिनिक पर किया गया। शिविर में एंडोस्कोपीक स्पाईन फीजिशियन डॉ. सौविर धाकड़ ने 398 रोगियों का परीक्षण किया।
                             शिविर का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि संसद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, सकल जैन समाज के अध्यक्ष श्री प्रदीप कीमती थे।
जेएसजी मेन अध्यक्ष श्री संजय जैन श्वेता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि  जैएसजी मेन मंदसौर का इस वर्ष की थीम ‘‘कर्तव्य’’ के तहत समाज के हर वर्ग की सेवा के प्रति मानव के कर्तव्य को निभा रहा है। ग्रुप द्वारा ‘‘रूक जाना नहीं निरंतर सेवा कार्य करते रहना’’ को शिरोधार्य कर निरंतर मानव सेवा, समाज सेवा, शिक्षा प्रकल्प, पर्यावरण संरक्षण, जीव दया, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्य किये जा रहे है। हम निरंतर सेवा गतिविधियों के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा कर रहे हैं और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
संसद सदस्य एवं भारतीय लोक कल्याण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाएं। जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर में समाजसेवा की धुरी है। यह ग्रुप वर्ष में हर क्षेत्र में सेवा के कार्य कर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि मंदसौर चिकित्सा सेवा का नया मुकाम प्राप्त कर रहा है। एक समय नागरिकों को उच्च चिकित्सा के लिये मुम्बई, इंदौर व उदयपुर का रुख करना होता था लेकिन आज इस माटी के कई सपूत चिकित्सकों ने मंदसौर को अपनी सेवाओं के चुना है। आपने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता व उनकी टीम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में रक्तदान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर आम रोगियों का फ्री इलाज उपलब्ध करा रही है जो अनुकरणीय है।
सकल जैन समाज अध्यक्ष श्री प्रदीप कीमती ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर में सेवा का पर्याय हैं। यह ग्रुप पीड़ित मानवता की सेवा के लिये कटिबद्ध है। शिविर प्रायोजक परिवार के श्री विनोद धाकड़ ने कहा कि श्री रोशनलालजी धाकड़ ने रामपुरा से मंदसौर आकर इसे अपनी कर्मभूमि बनाया। सजैस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मेहता ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा पुण्य नहीं है।
अतिथि स्वागत पूर्व अध्यक्ष संजय लोढ़ा, संरक्षक विजय सुराणा, अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, सचिव नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराना, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, प्रवक्ता इंजि. अर्पित डोसी, झोन कॉर्डिनेटर कपिल भण्डारी, विजय दुग्गड, शरद गांधी, सतीश लोढ़ा, राकेश जैन, अजीत बंडी, विशाल गोदावत, अजय पोरवाल, बी.ओ.डी. सदस्य संजय दोशी, अशोक कर्नावट, संजय जैन विक्रम, प्रवीण उकावत, सुभाष भंडारी, अशोक जैन फिटिंग, अभय भटेवरा, विरेन्द्र कुदार, रमेश जैन, अजीत जैन एसबीआई, गौरव मेहता, निर्मल सुराणा, नरेन्द्र बंधवार, गौरव अग्रवाल, दानदाता परिवार के लोकेन्द्र धाकड़, अभय धाकड़ एवं ग्रुप सदस्य  ने किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री संजय लोढ़ा ने किया एवं आभार श्री अनिल धाकड़ ने माना।

Related Articles

Back to top button