प्रदेश

दूसरी फसलों के बीच बोया गया 13 लाख का गांजा पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार 

आशुतोष पुरोहित
 खरगोन १० अक्टूबर ;अभी तक ;    खरगोन जिले के पुलिस बल ने बैडिया और बिस्टान थाना क्षेत्र में 13 लाख रु से अधिक के गांजे के पौधे बरामद कर दो किसानों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा चतुराई से दूसरी फसलों मिर्च और कपास के बीच लगाया गया था।
खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचनाओं पर दो पुलिस थाना क्षेत्र के तीन स्थानों से 13.32 लाख रुपए मूल्य के 1116 गांजे के पौधे बरामद किए गए हैं। यह गांजे के पौधे चतुराई से मिर्च की फसलों के बीच लगाए गए थे।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बैडिया थाना प्रभारी धर्मेन्द्र  यादव की अगुवाई में दो पुलिस टीम में गठित कर बेड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी खेड़ी के अनिल और ग्राम बाल्या के पठान के खेत पर दबिश दी गयी। अनिल के खेत से 61 किलोग्राम गांजे के पौधे और पठान के खेत से 271 किलोग्राम गांजे के पौधे मिले। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपीयो से उनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है की आरोपीयो के तार किसी बडे गिरोह से जुडे हो सकते है। एसपी धर्मराज मीना बैडिया थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव और उनकी टीम को 5 हजार रूपये का इनाम दिया है।
इसी तरह बिस्टान थाना क्षेत्र के आवली में एक किराना व्यवसायी माणक चंद पाटिल के खेत में अवैध रूप से लगाए गए 59.400 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि माणकचंद पाटिल की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि यह गांजे के पौधे किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा लगवाए जाते हैं। और बाद में गांजा पाउडर फॉर्म में वह इनसे खरीद कर अन्य स्थानों पर बेच देता है।

Related Articles

Back to top button