प्रदेश

नीचम स्‍टेशन पर ऑन ड्यूटी टिकट चेकिंग स्‍टाफ की सजगता के कारण एक यात्री की बची जान

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  २ मई ;अभीतक;  श्री रामेश्‍वर मीना, सीसीटीई/नीमच रेलवे के कर्मयोगी अपने दिन-प्रतिदिन के नियमित कार्यों के साथ ही साथ अपनी सजगता एवं सतर्कता का प्रदर्शन करते हुए कई अनचाही संभावित घटनाओं को घटित होने से रोकने का कार्य किया है। इससे संबंधित कर्मचारी को प्रशंसा तो मिली ही है रेल प्रशासन के प्रति भी लोगों की सोच में एक सकारात्‍क वृद्धि हुई है।
                               इसी क्रम में 29 अप्रैल, 2024 को गाड़ी संख्‍या 19315 इंदौर असारवा ट्रेन के एस-3 कोच के सीट क्रमांक 48 पर मेघा नाम की लड़की उज्‍जैन से हिम्‍मतनगर तक यात्रा कर रही थी। इस लड़की द्वारा 29 अप्रैल, 2024 को रात्रि 23.53 बजे  रेल मदद के माध्‍यम से वणिज्‍य कंट्रोल को मैसेज  सांस में तकलीफ के बारे में मैसेज प्राप्‍त हुआ। गाड़ी नीमच पहुँचने वाली थी। वाणिज्‍य कंट्रोल द्वारा इसकी सूचना तत्‍काल ऑन ड्यूटी स्‍टेशन मास्‍टर नीमच को दी।
                                   उस दिन रात्रि ड्यूटी में श्री रामेश्‍वर मीना सीसीटीई के पद पर कार्यरत थे । जैसे इसकी सूचना श्री मीना को लगी तुरंत प्‍लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर गए। गाड़ी के  नीमच पहुँचने तक यात्री अचेत हो गयी थी। अन्‍य यात्रियों एवं स्‍टाफ की सहायता से संबधित महिला यात्री को कोच से बाहर निकालकर उसे 4-5 बार सीपीआर दिया गया तो लड़की होश में आ गयी। इस समयावधि में एम्‍बुलेंस भी बुला लिया गया था । तत्‍काल यात्री को एम्‍बुलेंस में बैठाकर जिला चिकित्‍सालय नीचम भेजा गया।
                                रेल कर्मचारी श्री मीना के सजग एवं तत्‍काल प्रयास के कारण एक महिला यात्री की जान बच सकी है।

Related Articles

Back to top button