प्रदेश

पुलिस ने 15 लाख मूल्य का तीन क्विंटल 91 किलो गांजा बरामद किया, दो आरोपियों को पकड़ा

प्रदीप सेठिया
बड़वाह ९ अक्टूबर ;अभी तक ;   खरगोन जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में कपास एवं मिर्ची के खेतों में गांजे की अवेधखेती करने के दौरान उगाए गए करीब 15 लाख रुपए मूल्य के 3. 91 क्विंटल गांजा पुलिस द्वारा बरामद करने की बड़ी कार्रवाई करदो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आशंका  है इन आरोपियों के तार निमाड़ क्षेत्र में गांजा पैदा कर अंतर राज्यीय त स करो   से जुड़े हो सकते हैं।
                                      जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि बैडिया थाना क्षेत्र में तीन क्विंटल 32 किलोग्राम गांजा बरामद कर अनिल पिता नरसिंह 24 वर्ष तथा बिष्ठान थाना क्षेत्र में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद कर पठान पिता सेकड़िया 45 वर्ष को आरोपी बनाकर मामले की जांच की जा रही है।
                             सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों के तार अंतर राज्यीय तस करोसे जुड़े हो सकते हैं।  विगत कुछ वर्षों पूर्व भी निमाड़ के विभिन्न अंचलों में गांजे की खेती करने वालों को पकड़ा गया था

 

Related Articles

Back to top button