प्रदेश

पोलीटेक्निक खेल मैदान में अवैधानिक रूप से चल रहा प्रदर्शनी मेला

दीपक शर्मा

पन्ना १४ अक्टूबर ;अभी तक ;  पोलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में अवैध रूप से प्रदर्शनी मेला का संचालन हो रहा है, जिसके माध्यम से खेल मैदान मे होने वाली खेल गतिविधियां भी ठप्प है तथा नजदीकी क्षेत्र में बालक तथा बालिकाओं के छात्रावास भी संचालित है, जिनकी पढाई भी चौपट हो रही है, लेकिन जिले के अधिकारी मनमाने ढंग से इस प्रकार की गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति देकर छात्र छात्राओं के भविष्य को चौपट कर रहें है। जबकी पन्ना जिला मुख्यालय मेंं वर्तमान समय मे छात्र छात्राआें के खेलने के लिए एक भी खेल मैदान सुरक्षित नहीं है, जहां पर छात्र छात्राए खेल खेल सकें। जबकी शासन द्वारा खेल गतिविधियों को बड़ावा देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाए संचालित करती है तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अलग से खेल मंत्रालय बनाया गया है तथा लाखो का बजट भी खेल गतिविधियों के लिए दिया जाता है।

पन्ना जिला मुख्यालय में छत्रसाल खेल मैदान पर निर्माण कार्य चल रहा है तथा मैदान की स्थिती खराब है पानी भरा हुआ है जिससे उक्त खेल मैदान मे खिलाड़ी कोई भी खेल नहीं खेल सकते है, तलैया फील्ड मैदान आर पी विद्यालय के आधीन था जिसको खेल विभाग के आधीन करते हुए वर्तमान समय मे इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, उस पर भी किसी प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित नहीं हो सकती है। सिर्फ एक मात्र पोलीटेक्निक खेल मैदान खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित था। जिस पर मनोरंजन प्रदर्शनी मेला अधिकारीयों तथा महाविद्यालय की मिली भगत से संचालित हो रहा है। जिससे छात्र छात्राओ की खेल गतिविधियां ठप्प है। उक्त मनोरंजन प्रदर्शनी मेला से जिम्मेवार अधिकारीयों तथा संबंधित महाविद्यालय को मनोरंजन मेला द्वारा राशि दी जा रही है, जिससे उक्त अवैध मेला संचालन के लिए स्वीकृति दी गई है। इस मनोरंजन मेला से स्थानीय व्यापारीयो को भी भारी नुकसान है।

इनका कहना हैः-

पोलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका के द्वारा संबंधित मनोरजंन मेला को एन ओ सी दी गई थी, उसी के आधार पर हमारे द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
संजय नागवंशी एसडीएम पन्ना

उक्त मनोरजंन मेला लगाने के लिए एसडीएम साहब द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद महाविद्यालय द्वारा सहमति प्रदान की गई है।
अरविन्द्र त्रिपाठी प्राचार्य शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना

Related Articles

Back to top button