प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने परिवार के साथ किया मतदान

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर  १३ मई ;अभी तक;  मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने 13 मर्ह सोमवार को सुबह 7 बजकर 10 मीनट पर अपने परिवार के साथ शहर के कमला नेहरू स्कुल में मतदान किया। सुधीर गुप्ता ने कहा कि में उत्साहित हुं कि आज लोकतंत्र के महापर्व में मेरा मत राष्ट्र की एकता, अखंडता, प्रगतिशिल देश की प्रगति व उन्नति निर्माण में मेरे मत का प्रयोग हो रहा है। देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस राष्ट्रीय कर्तव्य को पुरा करने आया हुूं। संसदीय क्षेत्र की जनता से भी यही अनुरोध है, कि अपने मत का उपयोग विकसित भारत के योगदान में कर देश को मजबुत बनाए। गरीब कल्याण की योजनाओं को आगे बढाने में आपका निर्णय आपका वोट ऐतिहासिक है। प्रधनमंत्री मोदी जी की देश के विकास के प्रति समर्पित सोच है। गरीबों के कल्याण के प्रति संकल्पित सरकार के प्रति लोगों का रूझान है। लोग मोदी को स्नेह कर यह सोच रहे है कि मोदी के साथ जुडने से देश विकसित होगा। इस संकल्प के साथ लोग वोट कर रहे है। राष्ट्रीय परिपेक्ष अगर देखे तो आज देश सुरक्षित नेता के हाथों में है। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र को एक नए स्वरूप में लाकर खडा किया, मोदी है तो मुमकिन है। 10 वर्षांे में मोदी जी के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,रेलवे दोहरीकरण, मेंडिकल काॅलेज, सिंचाई परियोजनाओं से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचा है। 1860 में रेलवे बनी थी, उसके बाद से कोई काम नहीं हुआ था। कांग्रेस ने नफरत फैलाने का काम किया है। विकास की एक इंट भी नहीं रखी। मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षो में रेलवे के दोहरीकरण होने के साथ ब्रिज और अंडर ब्रिज बने है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र में मेडिकल काॅलेज की सौगात,सनराइज स्कुल, पीएमश्री स्कुल, केन्द्रिय विघालय के साथ सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की दशा और दिशा ही बदल दी है।
सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में किया भ्रमण, मतदान की जानकारी ली

भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र में जावरा, भानपुरा, गरोठ, रामपुरा, सीतामउ, नीमच सहित संसदीय क्षेत्र के पोलिंग बुथों पर जाकर मतदान की जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की।

Related Articles

Back to top button