प्रदेश

मंदसौर कृषि उपज मंडी में आज बिकी हिमाचल के नाम की लहसुन 29 हजार रु क्विंटल, व्यापारी ने बताया यह तो चायना की लहसुन है

    ( महावीर अग्रवाल )
मन्दसौर १५ अक्टूबर ;अभी तक ;   प्रदेश की प्रसिद्ध मन्दसौर कृषि उपज मंडी में आज 29 हजार रु क्विंटल के भाव हिमाचल के नाम की लहसुन नीलामी में बिकी जबकि एक व्यापारी ने बताया कि यह तो चायना की लहसुन है । ताज्जुब की बात तो यह बताई जाती है कि हिमाचल के नाम की लहसुन अभी कुछ समय से एक ही व्यक्ति आकर मंडी में ढेर लगाकर नीलामी में यह लहसुन बेचकर जाता है। वास्तव में यह जांच का विषय इसलिए है कि यदि यह चायना की लहसुन है तो शासन क्या कदम उठाता है और यदि यह हिमाचल की लहसुन है तो यह मन्दसौर मंडी की ख्याति है जो इतनी दूरी से किसान अपनी उपज यहां मंडी में लाकर बेच रहा है।
                                      मन्दसौर की कृषि उपज मंडी एक ख्याति प्राप्त मंडी होकर यहां किसानों को प्रतिदिन उनकी उपज का निलामी के बाद व्यापारी के गोदाम ओर नगद भुगतान किया जाता है। मंदसौर की लहसुन मंडी एक प्रसिद्ध मंडी की ख्याति प्राप्त मंडी हो गई है। प्रतिदिन यहां मंडी में लहसुन की भारी आवक रहती है। मंडी ने लहसुन के व्यापारियों की संख्या भी लगभग 300 से अधिक है। यहां मंडी में दूर – दूर के किसान अपनी उपज के विक्रय के लिए आते है और मंडी ने किसानों के लिए व्यवस्थाए भी पर्याप्त कर रखी है।
                                    कृषि उपज मंडी मन्दसौर के इंस्पेक्टर श्री जगदीश चन्द्र भाभर  ने बताया कि आज मंडी में 16 हजार कट्टे लहसुन के आए। भाव 13 हजार रु प्रति क्विंटल से 38 हजार रु प्रति क्विंटल तक रहे है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां मंडी में हिमाचल की लहसुन नही आती है। नीलामी में रहने वाले कर्मचारियों को भी निर्देश दिए है। मंडी में चायना की लहसुन नही आती है। मंडी में मैं ऐसा नही होने दूंगा। जो हिमाचल की लहसुन बिकना बताई जा रही है उसको जांच में लिया जाएगा। आगे के लिए नीलामी में रहने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है।
                                        मंडी में आज जो हिमाचल के नाम की लहसुन 29 हजार क्विंटल बिकी है उसके बारे में बताते है कि इस किस्म की लहसुन एक व्यक्ति लाया था।यदि यह लहसुन चायना की है तो यह जांच जांच का विषय है। चायना की लहसुन का भारत मे किसानों के हितों को देख सरकार इसके आयात पर प्रतिबंध लगा है तो यह मन्दसौर मंडी तक कैसे आ गई और प्रतिबंध नही है तो फिर फिर इस प्रकार की लहसुन क्या एक व्यक्ति के यहां पर की ही उपज है। एक व्यापारी ने आज नीलाम हुई इस लहसुन की 3 गांठ जो उसके यहां रखी थी बताते हुए कहा कि यह चायना की लहसुन है। यदि यह चायना की है तो बडी जांच का विषय है।
                                          मन्दसौर मंडी में आज हिमाचल के नाम की नीलम हुई लहसुन वास्तव में हिमाचल की है जो कि एक किसान की थी तो यह मन्दसौर मंडी की एक उपलब्धि ही कहा जाएगा कि देश के इतनी दूर उत्तरी भाग से मन्दसौर मंडी में लहसुन बिकने आई है। जो भी मंडी प्रशासन को स्थिति जांच के बाद स्पष्ट करना चाहिए और भविष्य के लिए सही कदम उठाना चाहिए।

 


Related Articles

Back to top button