प्रदेश

महिला अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाने पुलिस चला रही अभिमन्यु अभियान

मोहम्मद सईद
शहडोल 3 अक्टूबर ;अभी तक ;   शहडोल पुलिस द्वारा जिले में इन दिनों अभिमन्यु अभियान के तहत वृहद महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में महिला अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाने के लिए शहडोल पुलिस का यह एक अभिनव प्रयास है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक के निर्देशन में पुलिस चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता, जागरूकता और उनकी रोकथाम के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाना है।
                                             इसी कड़ी में नव दुर्गा उत्सव के प्रथम दिवस के अवसर पर थाना ब्यौहारी अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के तहत शिवालय पैलेस मैरिज गार्डन परिसर ब्यौहारी में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय, अथर्व पैरामेडिकल कॉलेज, राजीव गांधी कंप्यूटर कॉलेज, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी की करीब पांच सौ छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
                                         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्यौहारी के विधायक शरद जुगलाल कोल मंचासीन रहे। जबकि अन्य अतिथियों में एसडीएम. ब्यौहारी नारेन्द्र सिंह धुर्वे, एसडीओपी ब्यौहारी रविप्रकाश कोल, बीईओ ब्यौहारी हीरालाल पेन्द्रो, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय ब्यौहारी रामदुलारे प्रजापति, प्राचार्य अथर्व पैरामेडिकल कालेज ब्यौहारी डॉ. ओम चौबे, प्राचार्य कन्या विद्यालय ब्यौहारी के.के. मिश्रा, डॉ. मौसमी गुप्ता सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी, डॉ सुनील सिंह, विद्यालयों के शिक्षक, गणमान्य नागरिक मुनेन्द्र तिवारी, सतीश तिवारी, मोहसीन खान, हेमा केशरवानी, अंकु गौतम भी उपस्थित रहे।
                                          कार्यक्रम मे महिला सुरक्षा को लेकर सभी बिन्दुओं पर छात्राओं को जानकारी दी गई। छात्राओं को सोशल मीडिया मे अज्ञात व्यक्तियों से दोस्ती न करने, अंधेर एवं सूनसान रास्तो का इस्तेमाल न करने, किसी के द्वारा परेशान करने पर परिजनों के साथ-साथ पुलिस की सहायता प्राप्त करने, गुड टच-बैड टच की समझाइस दी गई तथा स्वयं सिद्धा बनने के बारे मे बताया गया। छात्राओं को भारतीय नागरिक संहिता, पाक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई।  छात्राओ को किसी भी परेशानी की स्थिति मे डायल 100, महिला हेल्पलाईन 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, सी.एम. हेल्पलाईन 181, एमपी ई-कॉप एप, पुलिस कन्ट्रोल रूम शहडोल तथा थाना ब्यौहारी के नम्बर पर फोन कर सहायता प्राप्त करने के संबंध मे भी जानकारी दी गई।
                                        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शरद जुगलाल कोल और अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में इस तरह के आयोजन को एक प्रेरणादाई और उपयोगी कार्यक्रम बताते हुए इसकी प्रशंसा की।
                                कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अरूण पाण्डेय ने उपस्थित अथितियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button