प्रदेश

मां के जयकारों के बीच भादवा माता के लिए निकली सायकल यात्रा

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १२ अक्टूबर ;अभी तक ;   प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर  अष्ठमी को नगर के नरसिंहपुरा से सांवलिया ग्रुप के तत्वावधान में मां भादवा माता मंदिर तक सायकल यात्रा निकाली गई।
                                                 क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी नगर के नरसिंहपुरा क्षेत्र से करीब ४० साइकिल यात्रियों का एक जत्था मां भादवा माता के लिए रवाना हुआ। गुरुवार को नरसिंहपुरा श्री राम जानकी मंदिर से साइकिल यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर कुमावत समाज के पटेल कन्हैयालाल टांक कांनजी, राजकुमार बाथरा, बलराम पटेल, हेमन्त कुमावत, विपुल टांक आदि गणमान्य नागरिकों द्वारा यात्रियों को रवाना किया गया साथ ही उनकी मंगल यात्रा की कामना की गई। वही रामटेकरी परशुराम गेट पर विधायक विपिन जैन, कुमावत समाज अध्यक्ष राधेश्याम बरानिया, शुभम कामराज आदि ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया है।
                                               जानकारी देते हुए हरिशंकर कुमावत ने बताया कि माता के भक्तों की यह चौथी यात्रा है, जिसमें करीब ४० साइकिल यात्री शामिल है। यह साइकिल यात्री माता भादवा के दरबार में पहुंचेंगे। जहां आस्था के साथ शीश नवाया जाएगा और विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी।

 


Related Articles

Back to top button