प्रदेश

मैं भी अभिमन्यु“ अभियान के तहत पन्ना पुलिस द्वारा आयोजित की गई मैराथन दौड़

दीपक शर्मा

पन्ना ५ अक्टूबर ;अभी तक ;  पुलिस मुख्यालय भोपाल महिला अपराध शाखा द्वारा सम्पूर्ण म.प्र. में दिनांक 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक “मैं हूं अभिमन्यु“ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05/10/24 को कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना साई. कृष्ण एस. थोटा की उपस्थिति में आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

“मैं हूँ अभिमन्यु“ अभियान के अंतर्गत आयोजित मैराथन दौड़ पुलिस परेड ग्राउण्ड पन्ना से शुरू होकर कस्बा के पुलिस लाइन तिराहा से होते हुये बी.टी.आई. चौराहा, बस स्टैण्ड पन्ना, बेनीसागर तिराहा, अस्पताल तिराहा होकर वापस पुलिस परेड ग्राउण्ड में समाप्त हुई। मैराथन दौड़ के आयोजन के दौरान मैं हूं अभिमन्यु के पोस्टर सहित सहयोग, सम्मान एवं समानता टैगलाइन लिखी हुई टी-शर्ट वितरित की गई। कार्यक्रम में अभिमन्यु बैज और अभिमन्यु स्टीकर विभिन्न प्रतियोगियों को प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान समाज की धारा से वंचित समुदाय के ऐसे व्यक्ति जो समुदाय से अलग कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों का चयन कर उनका सम्मान कार्यक्रम एवं महिला अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले एवं ऐसी महिला जिन्होंने पुरुषों द्वारा किए जाने वाले कार्य क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है उनको भी सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लडके/लडकियों को समान अवसर प्रदान करना है। साथ ही समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढिवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोडते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह, एस. डी. एम. पन्ना संजय कुमार नागवंशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना एस.पी. सिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन पन्ना खिलावन सिंह कंवर, थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक नीलम लक्ष्यकार, थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, हर्षित विश्वकर्मा अंतरराष्ट्रीय जु जित्सू मार्शल आर्ट खिलाड़ी, प्रशिक्षक व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान खान, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/ कर्मचारी सहित विद्यालयों की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button