प्रदेश

मोदीजी पर जनता ने भरोसा किया है

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  ४ जून ;अभी तक;  उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने यहां मतगणना स्थल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस लोकसभा चुनाव में जनता ने अपना अभूतपूर्व प्यार ,स्नेह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दिया है।
                        श्री देवड़ा ने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री जी का सबका साथ,सबका विश्वास और सबका विकास के तहत चुनाव लड़ा है। जनता ने मोदीजी पर भरोसा किया है।जनता को उन पर विश्वास है।
                                लोकसभा के इस चुनाव में म.प्र. की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश से साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि श्री मोदीजी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है। भारत विकसित राष्ट्रो की श्रेणी आएगा। सभी सीटों पर जनता मोदीजी पर विश्वास किया है। मोदीजी ने देश मे गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई और उन्हें पूरा किया है।
                          ईवीएम मशीनों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा कहे  जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विचलित है। यह उनकी बौखलाहट है। श्री देवड़ा ने इस चुनाव में बीजेपी को विजयी मिलने पर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

Related Articles

Back to top button