प्रदेश

रतलाम जिले के पिपलौदा क्षेत्र में ओवरलोड आटो पलटा, दो की मौत, दस घायल

अरुण त्रिपाठी

रतलाम,07 मई ;अभी तक;  जिले के पिपलौदा में रतलाम से करीब 40 किलोमीटर दूर मजदूरों से भरा ओवरलोड ऑटो पलट गया। इससे दौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पिपलौदा थाना प्रभारी रेखा चैधरी ने बताया कि सोमवार देर शाम  क्षेत्र के शेरपुर-अमरगढ़ रोड पर बड़ीनाल का घाट उतरते समय यह हादसा हुआ। आॅटो से ग्राम मऊड़ीपाड़ा से 30 मजदूर सोमवार सुबह प्याज काटने के लिए पिपलौदा गए थे। दिनभर प्याज काटने के बाद शाम को उसी ऑटो में सवार होकर ग्राम जा रहे थे। ऑटो पलटने से  17 वर्षीय पायल पिता भेरू डामर और 30 वर्षीय सीता पति सत्तू गणावा निवासी मऊड़ीपाड़ा की मौत हो गई। हादसे में रामी (50) पति फणिया मुनिया, मीरा (65) पति रावजी गणावा, विक्रम (13) पिता फणजी मुनिया, गीता (14) पिता सत्तू गणावा, मीरा (45) पिता भेरू डामर, रेशम (14) पिता बद्री गणावा, रूपा (45) पति कांति डामर, संगीता (32) पति कैलाश डामर, जमना (35) पति प्रकाश गणावा, सुका (17) पति भेरू डामर घायल हुए है। इन सभी को रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आॅटो जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button