प्रदेश

रिश्तों का कत्ल ; प्रेमी की चाहत में पति की करवाई हत्या 

रवीन्द्र व्यास
 छतरपुर  १३ मई ;अभी तक; यहाँ से 80 किमी दूर थाना प्रकाश बम्होरी के  मुड़हरा गांव में हुई अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने प्रेमी की चाहत में पति की हत्या करवाने वाली पत्नी वा उसके प्रेमी सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए।
  एस पी अगम जैन ने  बताया कि  5 मई  को थाना प्रकाश बम्होरी पुलिस ने  मुड़हरा  गांव  के  कुएं से बंद बोरे में एक शव मिला था।, एफ एस एल टीम एवं तकनीकी टीम ने कुएं से बंद बोरे से निकले शव और, घटनास्थल पर भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये। मर्ग कायम कर शव की शिनाख्तगी की गई।
 मर्ग की जांच के दौरान मृतक का शव मोहन प्रजापति ग्राम कटेरा जिला झांसी उत्तर प्रदेश के होने की पुष्टि हुई। मृतक के शव परीक्षण रिपोर्ट, एकत्रित साक्ष्य एवं मृतिका के परिजनों के कथनों के आधार पर थाना प्रकाश बम्होरी में हत्या, साक्ष्य मिटाने की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई।
छतरपुर डीआई जी ललित शाक्यवार ने घटना की  गंभीरता को  देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹20000 के इनाम की उद्घोषणा की गई। इस मामले में  संदेही शैलेश नागायच ( 37)  ग्राम कटेरा जिला झांसी उत्तर प्रदेश मृतक के गांव का निवासी है को हिरासत में लिया गया।मृतक पहले शैलेश का ट्रैक्टर चलाता था। एवं मृतक की पत्नी से पिछले 3 वर्षों से अवैध संबंध थे, मृतक मोहन प्रजापति को शंका हो गई थी, एवं घर में विवाद होता रहता था। मृतक मोहन प्रजापति गुजरात राज्य में मजदूरी करता था। अप्रैल माह में वह ग्राम कटेरा आया हुआ था। दिनांक 17 अप्रैल 2024 को वह गुजरात जाने के लिए घर से निकला। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी शैलेश को सुनियोजित तरीके से जान से मरवाने हेतु उसके जाने के रूट को बताया ।
अभियुक्त शैलेश की ससुराल ग्राम मुड़हरा में है। उसने अपने साले बाबू उर्फ विष्णु निवासी ग्राम मुड़हरा थाना प्रकाश बमोरी एवं साले के रिश्तेदार आशीष पचौरी निवासी ग्राम सुकोरा थाना कबरई जिला महोबा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मृतक को आशीष एवं बाबू अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर महोबा से ग्राम मुड़हरा लिवा गए जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। एवं मृतक मोहन प्रजापति के शव को काले बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया।
     पुलिस ने इस मामले में  मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी शैलेस नगायच, एवं शैलेश के रिश्तेदार बाबू उर्फ विष्णु निवासी ग्राम मुड़हरा थाना प्रकाश बम्होरी एवं आशीष पचौरी निवासी ग्राम सुकोरा थाना कबरई जिला महोबा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रह है।

 

Related Articles

Back to top button