प्रदेश

रोजा इफ्तार के बाद  घबराहट व उल्टी दस्त के बाद रात्रि में 90 व्यक्ति हुए अस्पताल में भर्ती

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० अप्रैल ;अभी तक;  गत रात्रि में कोई 11 -12 बजे से 3 बजे तक नगर के गुदरी इलाके में रोज इफ्तार पार्टी के बाद घबराहट व उल्टी -दस्त की शिकायत के बाद 90 लोग जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती हुए।
                             जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ डी के शर्मा ने बताया कि भर्ती हुए सभी लोगो को आज सुबह ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। इनमें 8-10 बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं रात ढाई बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक स्टाफ के साथ मरीजो के ईलाज में लगे रहे और सभी के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी खुशी खुशी अपने घर गए।
                         उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगो मे कुछ लोगो ने उन्हें बताया कि गुदरी में रोजा इफ्तार पार्टी में कुछ लोगो ने चिकन व कुछ ने मावे की मिठाई खाई थी। मावे की मिठाई खाने वालों को दूषित मावे के कारण फूड पाइजनिंग हो सकता है।
                        फूड इंस्पेक्टर श्री बी एस जामोद ने बताया कि गुदरी में जाकर उस कलाकंद का सेम्पल लिया है जो रोजा इफ्तार पार्टी में इन लोगो ने खाया था। रोजा इफ्तार में कुछ लोगो ने चिकन व मांडा भी खाया था लेकिन ये बचे हुए नही थे इसलिए इनका सेम्पल नही लिया जा सका। सेम्पल को जांच के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button