प्रदेश

रोटरी आहार केन्द्र में समता युवा संघ ने 1500 आहार पैकेट की राशि भेंट की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २० नवंबर ;अभी तक;  रोटरी क्लब मंदसौर का स्थाई प्रकल्प जिला चिकित्सालय स्थित रोटरी आहार केन्द्र में समता युवा संघ ने 1500 आहार पैकेट की राशि भेंट की गई।
                             इस अवसर पर मुख्य अतिथि समता युवा संघ पूर्व अध्यक्ष विवेक जैन, विशेष अतिथि समता युवा संघ के अध्यक्ष प्राणेश जैन उपस्थित थे। अतिथियों ने रोटरी आहार प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य से चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को   भोजन संबंधी समस्या नहीं होती है।
                                 कार्यक्रम में रोटरी प्रार्थना धीरज कांकरिया ने प्रस्तुत की। स्वागत उद्बोधन प्रोजेक्ट चेयरमेन कनक पंचोली ने दिया। रोटरी गतिविधियां शरद गांधी ने प्रस्तुत की। साधुमार्गी संघ की गतिविधियां दिनेश रांका ने दी। इस अवसर पर समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल हक्कू ने भी रोटरी आहार केन्द्र के लिये 5100 रू. राशि देने की घोषणा की। संचालन सीए दिनेश जैन ने किया एवं आभार क्लब सचिव अनिल चौधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button