प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में  संगोष्ठी का आयोजन, एक व्यक्ति कम से कम एक पौधे का करे रोपणः-विधायक सिंगरौली

एस पी वर्मा
  सिंगरौली ५ जून ;अभी तक;    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू बैस के अध्यक्षता में एवं जिला पचांयत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश सहित जिलाधिकारियो की उपस्थिति में  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित जिलाधिकारियो सहित पर्यावरण प्रेमियो को संबोधित करते हुये विधायक श्री बैस ने कहा कि एक व्यक्ति अगर पौधा लागकार उसका उचित माध्यम से रखवाली करे तो पर्यावरण में होने वाली गंभीर चुनौती से निपटा जा सकता है।
                             उन्होन कहा कि कि वर्तमान समय में पर्यावरण की संरचना में जो मूलभूत कमी आई है उसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी है। अगर इस प्रकार से सभी लोग पर्यावरण की चिंता करने लगे तो मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होने उपस्थितजनों को पर्यावरण से संबंधित जानकारी देते हुए वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होने कहा कि आप सब  अपने घरों में खेतों में पौधे अवश्य लगाएं।
                          संगोष्ठी को संबोधित करते हुये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने उपस्थित जनो को पर्यावरण में हो रहे व्यापक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही प्रकृति के मानव जीवन में महत्व से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत प्रयासों पर बल दिया। उन्होने कहा कि हम सब आज यह सकल्प ले कि अपने जीवन में कम से कम पॉच पेड़ अवश्य लगायेगे। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम उपस्थित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को संगोष्ठी उपस्थित विधायक सहित अधिकारियो द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना गया।
                                   इस दौरान जन अभियान परिषद के तत्वाधान में संचालित विभिन्न सामाजित सरोकार के कार्यो में उतकृष्ट कार्य करने वाले समिति के सदस्यो जिनमें नगर विकास प्रस्फटन समिति नवजीवन रहवासी समिति, साकार फाउडेशन, एनसीसी अमलोरी,सामाजिक कार्यकर्ताओ,को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बी.पी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त पवन सिंह, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग मोदी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डी.पी.सी आर.एल पाण्डेय, एलडीएम नितिन पटेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय खेडकर, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश शुक्ला, डॉ. आरबी पाण्डेय, आशा गुप्ता,प्रीति गर्जुर, एनसीएल अमलोरी प्रोजेक्ट के सीएसआर अधिकारी अमरेन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवसर पर जुड़वा तालाब के समीप विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया पौधा रोपण
पर्यावरण विकास एवं शुद्धता के लिये जन जागृति अत्यंत आवश्यक है, इसके अभाव में प्रदूषण तथा भू-जल स्तर की गिरावट को कम नहीं किया जा सकता है। इस सकंल्प सिद्धि को पूर्ण करन के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस अपर जुड़ावा तालब के समीप सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू बैस, नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद आशीष बैस, संजय सिंह, समाजसेवी एसडी सिंह सहित नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपयंत्री पी.के सिंह के द्वारा भी वृक्षा रोपण किया गया।
जिला पंचायत प्रागण में विधायक, एवं उपाध्यक्ष सीईओ जिला पंचायत ने किया पौधा रोपण
  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर सिंगरौली में सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू बैस, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित उपस्थित पर्यावरण प्रेमियो सहित  जिला पंचायत सिंगरौली में कार्यरत अधिकारियो कर्मचारियो द्वारा संयुक्त रूप से पौध रोपण कर  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान जिले की समस्त ग्राम पंचायत में भी वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण आजिविका मिशन के डीपीएम ज्ञानेन्द्र प्रसाद मिश्रा, जिला समन्वनयक जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा, स्वक्ष्छता समन्वयक रंक्षा सिंह, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि डॉ. आर.डी पाण्डेय, आशा गुप्ता, प्रीति गुर्जर सहित स्वा सहायता समूह के प्रतिनिधियो द्वारा पौधा रोपण का पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button