प्रदेश

शराब के नशे में धूत होस्टल अधीक्षक द्वारा छात्रो का मुर्गा बनाकर पिटाई का विडियो वायरल होने पर किया निलंबित 

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 3 अक्टूबर ;अभी तक ;   मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर स्थित उत्कृष्ट जनजाति होस्टल अधीक्षक कडवा सांवले का छात्रों को मुर्गा बनाकर पिटाई करने का विडियो वायरल हो रहा है। शराब के नशे में धुत्त होस्टल के अधीक्षक छात्रों को मुर्गा बनाकर होस्टल में मारपीट कर रहा है। अबडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। हलाकि विडियो कई माह पुराना बताया जा रहा है।
                                   वीडियो वायरल होने के बाद जन जातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या ने हॉस्टल अधीक्षक कडवा सांले को आज निलंबित कर विभागीय  जांच के निर्देश दे दिये है। वायरल विडियो में अधीक्षक मारपीट के साथ ही अपशब्द करते दिखाई दे रहे है।
                                      आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक एबी गुप्ता ने मीडिया को बताया की विडियो की जानकारी मिलते है मण्डलेश्वर होस्टल अधीक्षक कडवा सांवले को निलंबित कर विभागीय जाॅच कराई जा रही है। विडियो की भी जाॅच होगी। जानकारी लगते ही सहायक आयुक्त ने  तत्काल प्रभाव से होस्टल अधीक्षक को निलंबित किया है।

Related Articles

Back to top button