प्रदेश

स्कूटी ने मारी टक्कर, महिला बुरी तरह घायल, जबलपुर रेफर

दीपक शर्मा

पन्ना १४ अक्टूबर ;अभी तक ;  जिले में तेज रफ्तार वाहन चालको द्वारा आये दिन घटनाए घटित की जा रही है। इसी प्रकार का मामला गुनौर थाना अन्तर्गत ग्राम सलगढा का प्रकाश में आया है। जहां पर एक तेज स्कूटी चालक द्वारा महिला को टक्कर मार दी गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रार्थीया जीरा बाई यादव पति सूरज यादव नें गुनौर थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मेरी सास गणेशिया बाई पति कमला प्रसाद यादव दिनांक 13 अक्टूबर को समय सात बजे शौच क्रिया करके घर आ रही थी। उसी दौरान स्कूटी चालक नीरज चौधरी निवासी चिकलहाई द्वारा स्कूटी क्रमांक एमपी 35 जेड ए 5660 द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गणेशिया बाई यादव बुरी तरह घायल हो गई। तत्काकल लोगो द्वारा स्कूल चालक को पकड़ लिया गया तथा गुनौर थाना पुलिस को सूचना दी गई। उक्त महिला की शिकायत पर स्कूटी चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 286/2024 दर्ज कर लिया गया है। लेकिन चालक नीरज चौधरी का नाम उक्त पुलिस द्वारा किये गये मामले में दर्ज नहीं किया गया है। जबकी पीड़ित महिला बुरी तरह घायल है तथा उसका ईलाज जबलपुर अस्पताल मे चल रहा है।

पुलिस ने उक्त मामले में अपराध धारा 281, 125 (क) व्हीएनएस एमबी एक्ट के तहत मामला कायम किया है। लेकिन पुलिस ने संबंधित मामले मे चालक नीरज चौधरी का नाम लेख नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button