प्रदेश

1500 रुपए रिश्वत लेते सुमावली का पटवारी गिरफ्तारः जमीन के नामांकन के लिए किसान से ढाई हजार मांगे थे

देवेश शर्मा
मुरैना ९ अक्टूबर ;अभी तक ;  लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने  मुरैना के सुमावली हलके के पटवारी को 1500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटवारी श्याम सुंदर शर्मा ने एक किसान से उसके पिता की मृत्यु होने पर जमीन जमीन नामांकन के नाम पर 2500 रुपए मांगे थे। किसान 1000 रुपए पहले ही दे चुका था। 1500 रुपए देने की बात आई तो लोकायुक्त से पकड़वा दिया।
                                           किसान मनोज जादौन ने बताया कि पिता चंदन सिंह जादौन की मौत के बाद से जमीन का नामांकन करवाने के लिए मैं पिछले 6 महीने से परेशान हूं। सुमावली हल्का पटवारी श्याम सुंदर शर्मा मनोज सिंह जादौन मुझसे 2500 रुपए की मांग कर रहा था। मैं एक हजार रुपए पूर्व में पटवारी को दे चुका हूं। लेकिन जब उसने 1500 रुपए की ओर मांग की तो मैंने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में एसपी से शिकायत की थी।
                                      लोकायुक्त डी एस पी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आज पूर्व से तय मांग के अनुसार पटवारी ने किसान से  1500 रूपए लेते पटवारी को पकड़ लिया गया।उन्होंने बताया कि ट्रैप कार्यवाही के बाद पटवारी को जमानत पर छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुशवाह, , टीआई बृजमोहन नरवरिया, टीआई अंजली शर्मा, टीआई इकबाल खान, हैड कॉन्स्टेबल जशवंत शर्मा, नेतराम राजौरिया, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, विशम्भर सिह भदौरिया, अंकेश शर्मा, बलवीर सिंह और प्रशांत सिंह मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button