प्रदेश

आतंकी फैजान शेख को भोपाल जेल शिफ्ट किया गया

मयंक शर्मा
खंडवा १० जुलाई ;अभी तक;  एटीएस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख को कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के मंगलवार के आदेश  के बाद बुधवार को उसे भोपाल जेल शिफ्ट किया गया है। खंडवा जिला जेल में संसाधनों की कमी और पहले हो चुकी जेल ब्रेक होने की घटना को देखते हुए उसे भोपाल शिफ्ट किया गया है।
                        इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान शेख को भोपाल केंद्रीय जेल शिफट किया गया है।जिला जेल, जहां से फैजान को केंद्रीय जेल इंदौर स्थानांतरित किया गया। चहां से भोपाल शिफठ किया गया है।
आठवीं तक पढ़ा है फैजान, आतंकियों के वीडियो देखता था।
                                 एटीएस ने चार जुलाई को फैजान को गिरफ्तार किया था। 5 दिन की रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। खंडवा जिला जेल में क्षमता से अधिक बंदी रहने तथा पूर्व में सिमी आतंकियों द्वारा यहां से जेल तोड़कर भागने की घटना के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है
                             रिमांड दौासन यहां पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं।सिमी गुर्गे रकीब से मिलने कोलकाता जेल जाने के बाद से फैजान खुफिया पुलिस   रैडार पर आया था ।एनआईए की टीम मई 2023 में जब आतंकी नेटवर्क की छानबीन करने खंडवा आई थी, तब फैजान से भी शक की बुनियाद पर पूछताछ की गई थी, लेकिन दहशतगर्दी में उसकी दिलचस्पी कम नहीं हुई।
                               गुरूवार को मप्र एटीएस ने खंडवा से आतंकी फैजान शेख को गिरफ्तार किया,। उसे पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थीं मं्रगलवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद खंडवा की कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। न्यायालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।  एडीपीओ मनीष बरोले ने बताया कि आरोपी फैजान शेख को जिला न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 जुलाई नियत की गई है।मीडियाकर्मियों को फैजान विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आया। फैजान को जिला अदालत में पेश किया गया। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि वह अकेला ही हमला (लोन वुल्फ अटैक) करने की तैयारी में था। वह नाबालिगों को फुसलाकर उन्हें स्लीपर सेल में शामिल करने के अभियान पर था।

मध्य प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड  मंगलवार सुबह इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची थी। मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। आतंकी फैजान पर आरोप है कि उसके संबंध इंडियन मुजाहिदीन से है। बीते कई साल से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन सिमी के सदस्यों के साथ भी फैजान लगातार संपर्क में था।

                            फैजान ने रिमांड अवधि में पूछताछ में बताया गया कि वह लोन-वुल्फ अटैक (अकेले ही हमला) करने की योजना बना रहा था। उसके घर से बड़ी मात्रा में पुलिस को कट्टर विचारधारा की प्रतिबंधित सामग्री भी मिली थी। आतंकी फैजान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी वह कट्टर सोच से जुड़े पोस्ट करता था। वह पाकिस्तान के कई कट्टरवादी नेताओं को भी फॉलो कर रहा था। वह नौजवानों खासकर नाबालिगों का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल का हिस्सा बनाना चाह रहा था। उसके इन खौफनाक इरादों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। देश-विरोधी गतिविधियों के चलते उसे गिरफ्तार किया गया।

 


Related Articles

Back to top button