प्रदेश

मतगणना के लिए अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति

दीपक शर्मा

पन्ना २५ मई ;अभी तक; कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी खजुराहो संसदीय क्षेत्र सुरेश कुमार ने लोकसभा निर्वाचन की मतगणना के लिए अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।
                                         पवई विधानसभा के लिए तहसीलदार प्रीति पंथी, कोमल सिंह एवं कैलाश प्रसाद कुर्मी, गुनौर विधानसभा के लिए तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय, ज्योति राजपूत एवं आशुतोष मिश्र और पन्ना विधानसभा के लिए तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं सुरेन्द्र कुमार अहिरवार तथा नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे को नियुक्त किया गया है।
                                        उक्त अतिरिक्त एआरओ को डाक मतपत्रों की गणना के लिए भी टेबलवार अतिरिक्त एआरओ का दायित्व सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत मतगणना से संबंधित सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button