प्रदेश

दो किलो अवैध अफीम जप्त

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २५ जुलाई ;अभी तक;  जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने2 किलो अवैध अफीम जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
६                            टीआई श्री अनिल रघुवंशी ने बताया कि सूचना पर  प्रेमचंद पिता हीरालाल मालवीय 29 निवासी नागदा जिला उज्जैन मुंडेरी रोड पर पैदल जा रहा था को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो अवैध अफीम पाई गई जिसे जप्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जप्त अवैध अफीम की कीमत 3 लाख रु बताई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button