प्रदेश

अमरवाड़ा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने धीरेंद्र शाह इनवाती को बनाया प्रत्याशी, आंचलकुंड दरबार के सुखराम दादाजी के पुत्र हैं धीरेंद्र शाह

महेश चांडक
छिंदवाड़ा १९ जून ;अभी तक;  अमरवाड़ा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी का नाम जारी किया है आंचल कुंड धाम के धीरेंद्र शाह इनवाती का नाम फाइनल किया है वे कल 20 जून को अपना नामांकन फार्म भरेंगे जिसमे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य पूर्व मंत्री नामांकन रैली मैं शामिल होंगे,
                            वही धीरेंद्र शाह के दादा सुखराम की आदिवासी वोटर मैं अच्छी पकड़ है।  आदिवासी, भारिया हो या अन्य लोग हो दादा के दरबार में हाजरी लगाते है इस को देखते हुए कांग्रेस ने मजबूत प्रत्याशी मैदान मैं उतारा है।   21 जून को नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख है, 10 तारीख को वोटिंग है 13 जुलाई को रिजल्ट आएगा
                                अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा से कमलेश प्रताप शाह, कांग्रेस से धीरेंद्र शाह इनवाती एवम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से देवरावन भलावी मैदान मैं है अमरवाड़ा मैं त्रिकोणीय मुकाबला देखा जायेगा
                             वही अमरवाड़ा मैं कुल मतदाता 2 लाख 56 हजार 959 मतदाता है जिसमे महिला मतदाता 1 लाख 28 हजार 10, पुरुष 1 लाख 28 हजार 947 एवम 2 अन्य अपने मत का प्रयोग करेंगे, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 332 है

 

Related Articles

Back to top button