प्रदेश

महाविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २२ अगस्त ;अभी तक ;   पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गाँधी शा.स्ना. महाविद्यालय, मन्दसौर के प्राचार्य डॉ. दिनेशचन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुऐं बताया कि म.प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 21 व 22 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
                               दिनांक 21 अगस्त को चन्द्रयान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया व दिनांक 22 अगस्त 2024 को विद्यार्थियों को चन्द्रयान पर फिल्म दिखाई गई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के भौतिकी व रसायन विषय के विद्यार्थी व स्टॉफ उपस्थित था।

Related Articles

Back to top button