प्रदेश

मुहबोले मामा ने अपनी 6 वर्षीय भांजी के साथ घर में सूनेपन का फायदा उठा कर दुष्कर्म किया

आनंद ताम्रकार
बालाघाट १६ जुलाई ;अभी तक; जिले के कटंगी जनपद पंचायत अंतर्गत बासी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है जिसमें एक मुहबोले मामा ने अपनी 6 वर्षीय भांजी के साथ घर में सूनेपन का फायदा उठा कर दुष्कर्म किया।
                      घटना के समय उसकी दादी खेती का काम करने खेत गई हुई थी जबकि उसके मां बाप मजदूरी करने के लिये नागपुर में रह रहे थे। पीड़िता दूसरी कक्षा की छात्रा है उसके साथ नवीन(20) वर्ष पिता धनलाल सोनवाने ने इस घटना को अंजाम दिया।
आरोपी उसे शाम के समय चाकलेट खिलाने के बाहने उसके घर पहुंचा था पिडिता ने अपने रिश्ते में लगने वाले भाई को उसके साथ घटित घटनाक्रम की जानकारी दी जिसके बाद उन्होने दादी को इस संबंध में बताया और नागपूर में रहने वाले माता पिता को फोन पर जानकारी दी जिसके बाद माता पिता नागपूर से घर पहुंचे पिडिता ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया जिसके बाद कटंगी पुलिस थाने में जाकर 15 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने
                        शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफतार कर पास्को एक्ट एवं दुष्कर्म किये जाने संबंधि भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 64(2)आइ,64(2)एम,65(2) पास्को एक्ट 5(एम),5(एल)/6 के तहत ,प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button