प्रदेश

‘‘मैं हूँ जैन श्राविका’’ थीम पर बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित की गई सर्वश्रेष्ठ सुश्राविका प्रतियोगिता

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ८ जुलाई ;अभी तक;  बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल की नए सत्र की प्रथम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें ‘‘मैं हूँ श्राविका’’ थीम पर सर्वश्रेष्ठ सुश्राविका प्रतियोगिता आयोजित की गई।

                             महिला इकाई उपाध्यक्ष पायल महेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया की जब प्रभु वीर ने जैन शासन की स्थापना की तब जैन श्राविका को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया परंतु आज के युग में श्राविका का अस्तित्व खोता जा रहा है। जो श्राविका देव, गुरु पर दृढ़ श्रद्धा रखते हुए अपने सभी धार्मिक और सांसारिक कर्तव्यो का निर्वहन करती है, वही सच्ची श्राविका है। जैन महिलाओं के मन में वही श्राविकत्व गुणों के पुनर्विकास हेतु यह प्रतियोगीता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला, विशेष अतिथि श्रीमती लीला भंडारी उपस्थित थी। प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती रश्मि सिंघई, श्रीमती रितु डोसी थी। सुश्राविका प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ सुश्राविका का खिताब श्रीमति रानी जैन ने जीता, वही अनुभवी सुश्राविका अनिता मारू, शालीन सुश्राविका सोनल चोरड़िया, मृदुभाषी सुश्राविका अलका पारख़, प्रभावशाली सुश्राविका प्रीति लोढ़ा, ज्ञानी उत्तम सुश्राविका प्रियंका जैन, सौंदर्यवान सुश्राविका मधु कड़ावत, आत्मविश्वासी सुश्राविका मंगला धारीवाल, उपाधियों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की प्रायोजिका जमुना बाफना रही । संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा व समाजसेवी नरेंद्र मेहता के वरदहस्तों से सभी को पुरुस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता सांस्कृतिक समिति की कविता लोढ़ा व अनुषी खटोड़ द्वारा संचालित की गई। नवकार व एंट्री गीत सुरभी भंडारी द्वारा गाए गए। बीओडी समितियों  द्वारा धर्म, अहिंसा, पर्यावरण, कला आदि विषयों पर स्पीच, गीत, नृत्य, एक्ट आदि से मीटिंग को ज्ञानवर्धक और मनोरंजक बनाया। मैं हॅू जैन श्राविका पर आधारित हाउजी अतीका रंगवाला व नीता चपलोद द्वारा खिलाई गई। अंशु श्रीमाल द्वारा बनाई गई सुंदर रिस्ट बेंड से सभी का स्वागत किया गया।

जीव दया समिति की नीमा जैन, शिल्पा मुरडिया, अर्पिता जैन, प्रमिला कोचट्टा, मंजू जेतावत तथा पूजा मारू द्वारा पर्यावरण शुद्धता हेतु सीड्स बॉल बनाकर सभी में वितरित की गई। मधु चोरड़िया द्वारा सीड्स बॉल बनाने में सहयोग किया गया। संचालन प्रज्वी जैन,अंशिता नाहर ने किया।आभार सचिव अमिता मुरडिया ने माना।

यह कार्यक्रम  पूरी बीओडी सदस्य सचिव नेहा भंडारी, कोषाध्यक्ष आभा दुग्गड, सहमंत्री राखी, डांगी, शिखा दुग्गड़, परामर्शदाता हेमा हिंगड़, अंजना कोचट्टा , शशि मारू, अनिता बाफना, निधि मुरडिया, सोनू चोरड़िया, सुनीता खाबिया, पूर्णिमा चोरड़िया, विद्या बाफना, रंजिता संघवी, प्रियंका जैन, मीना पारख, अनिता मुरडिया, निधि मुरडिया के संयोजन से अप्रतिम बना। इस अवसर पर महिला मंडल की 160 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button