प्रदेश

बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई ने साधु साध्वी भगवंत को वंदन कर क्षमापर्व मनाया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २४ सितम्बर ;अभी तक ;   गुरु भगवंत हमें ज्ञान वाणी श्रवण कराकर समयक्तव मार्ग प्रशस्त करते है,जीव हिंसा,आपसी मनमुटाव को त्याग कर क्षमाभाव रखना सिखलाते है, विगत पर्व दिनों में हमारे द्वारा भी गुरु भगवंतो के प्रति अज्ञानता वश आशातना हो जाती है , इसी तहत बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल तत्वाधान में मंदसौर विराजित सभी साधु साध्वी भगवंतो के  दर्शन वंदन कर सुख साता पूछते हुए सामूहिक क्षमापना की गई।
                                    उक्त जानकारी देते हुए बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल उपाध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि सर्व जीवो को अभयदान देने वाली सामूहिक सामायिक भी निरंतर बड़े साथ महिला इकाई द्वारा करवाई जा रही है,जुलाई माह की सामायिक खानपुरा में नीता संचेती द्वारा ,अगस्त माह की सामायिक रूप चांद आराधना भवन में साध्वी वर्या श्री हेमेंद्र श्री जी म.सा.आदि ठाणा के सानिध्य में प्रभा जी, ज्योति चोरड़िया परिवार द्वारा करवाई गई,इसमें साध्वी भगवंत ने बच्चों को धर्म से जोड़ रखने के लिए धार्मिक पाठशाला का महत्व बताया। सितंबर माह की सामायिक समता सदन स्थित पूज्य गुरूनी कस्तूर कुंवर जी आदि ठाना की निश्रा में गुप्त दानदाता द्वारा संपन्न हुई, जिसमे साध्वी भगवंत ने महिलाओं को  गर्भ संस्करण के बारे में जागृत किया व नादानी में किए गए गर्भपात के दुष्परिणाम बताए।
इन सभी आयोजनों में सचिव नेहा भंडारी,अमिता मुरडिया, सह सचिव राखी डांगी, शिखा दुग्गड, परमर्शदाता शशि मारू,अंजना कोचटा, मीना पारख़,नीता जैन,अनिता मुरडिया ,कविता लोढ़ा, सुनीता खाबिया ,सुरभि भंडारी, अर्पिता जैन,पूर्णिमा चोरड़िया, शिल्पा मुरडिया, नीमा जैन,अनिता मुरडिया, निधि मुरडिया,प्रियंका जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button