प्रदेश

बड़ेसाथ ओसवाल महिला मंडल ने अबोल जीवों की आत्मशांति के लिए की सामूहिक सामायिक

महावीर अगवाल 
मन्दसौर १८ जून ;अभी तक;  बड़ेसाथ ओसवाल महिला मंडल द्वारा करुणा दिवस (बकरा ईद) को अहिंसा पर्व के रूप में मनाया।
                          महिला मण्डल उपाध्यक्ष पायल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि असंख्य अबोल जीवो की आत्म शांति हेतु जैन समाज इस दिन को अहिंसा पर्व के रूप में मनाता है, साथ इस दिन आयंबिल तप भी किया जाता है, मंदसौर में भी प्रत्येक वर्ष धारियाखेड़ी परिवार द्वारा इस दिन सेकड़ो आयंबिल करवाए जाते है। नवकार मंत्र जाप आदि कई धार्मिक गतिविधियां अबोल जीवो के लिए की जाती है। इस अवसर पर बड़ेसाथ महिला मंडल द्वारा सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया जिसमे 150 से अधिक सामयिक कर जीवो की आत्म शांति के लिए कामना की गई।
                               सामूहिक सामायिक प.पू. वागड़ सम्राट श्री पीयूषविजयजी म.सा., पूज्य साध्वी जीश्री विमलप्रभा श्रीजी म.सा. व पूज्य साध्वीजी अमित गुणा श्रीजी म.सा. की निश्रा में संपन्न हुई। महाराज सा. द्वारा व्याख्यान में अहिंसा पर्व का महत्व बताया व धार्मिक क्रियाओ के प्रति सभी जागरूक किया गया। सामयिक में प्रभावना मीना पारख परिवार द्वारा वितरित की गई, इस अवसर पर कई गणमान्य समाज जन उपस्थित रहे।
                              बड़े साथ महिला मंडल से सचिव अमिता मुरडिया, सहसचिव अंशिता नाहर, नीमा जैन, नीता चापलोद, अनुषी खटोड़, रंजना बाफना, मधु चोरड़िया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button