प्रदेश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फिर एक मामला दर्ज 

रवीन्द्र व्यास

छतरपुर एक जून ;अभी तक; यहाँ  से 25 किमी दूर ग्राम गड़ा में खुले आम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इस बार भी इस मामले में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग राम गर्ग और उनके साथियों का नाम आया है।
                                  छतरपुर एडिशनल एस पी विक्रम सिंह ने बताया कि बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ा के मुन्नी तिवारी की रिपोर्ट पर, एम एल सी के बाद तीन नामजद आरोपी पर 323,294,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमे आरोपी है शालिग राम गर्ग, कुलदीप ठाकुर और मनजीत सिंह,। शालिग राम गर्ग पर पूर्व के मामलों के संबंध में उन्होंने बताया कि तीन मामले हैं, एक सब जुड़ीस है, एक बड़ामलहरा के टोल का विवाद है,और एक ये है। मामले की जांच खजुराहो एसडीओ पी के नेतृत्व में की जाएगी और जल्द ही close करेंगे।
                            पीड़ित परिवार के जीतू तिवारी का कहना है कि शालिग राम गर्ग ने घर में घुस कर हमारे माता पिता बहन और भांजी के साथ मारपीट की, गंदी गंदी गालियां दी भांजी के कपड़े फाड़ दिए।
                           जीतू तिवारी ने स्वीकारा कि शालिग राम गर्ग, उनके परम मित्र थे, कुछ समय से हमने उनके साथ रहना बंद कर दिया।जब नहीं गए तो उन्होंने घर में आ कर मारपीट कर दी।अब वे लोग फर्जी केस लगाने की सोच रहे हैं। पुलिस ने भी साधारण गाली गलौज का मामला बनाया है।

 

Related Articles

Back to top button