प्रदेश

बालाजी ग्रुप के नगर अध्यक्ष गणपत कुमावत का जन्मदिन गौशाला में गो सेवा कर मनाया

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौरं १४ जुलाई ;अभी तक;  महावीर फतेह करें सेवा संस्था बालाजी ग्रुप के नगर अध्यक्ष गणपत कुमावत का जन्मदिन दस नम्बर नाका स्थित गौशाला में मनाया गया। नगर अध्यक्ष गणपत कुमावत ने जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी की उपस्थिति में गौमाता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
                         इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री बैरागी ने कहा कि ग्रुप के सदस्य रक्तदान, गो सेवा व निर्धन सेवा कर अपना जन्मदिन मनाते है। इसी परम्परा के तहत नगर अध्यक्ष ने गौसेवा कर यहां रह रही गायों को हरे चारे व गुड़ का आहार कराया।
                            इस अवसर पर बालाजी ग्रुूप के लोकेश ठाकुर,घनश्याम सिंह तोमर, विक्रम वर्मा, सुरेंद्र सिंह देवड़ा, दीपक राव मराठा, वैभव रूनवाल, बबला ग्वाला, जितेंद्र कहार, गोविंद कहार, मुकेश राठौर, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button