प्रदेश

स्व. श्री प्रहलाद बंधवार की जन्म जयंती पर नपा के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २० जून ;अभी तक;  पूर्व मंदसौर नपाध्यक्ष स्व. श्री प्रहलाद बंधवार की जन्म जयंती के अवसर पर नपा परिषद मंदसौर के द्वारा कल वार्ड नं. 22 ऋषियानंद कुटिया से होकर एम.आई.टी. कॉलेज तक रोड़ के डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया। पूरे मार्ग के डिवाइडर पर नपा के द्वारा लगभग 2100 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण के प्रारंभ में स्व. श्री प्रहलाद बंधवार के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी किया गया।
                         नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती  नम्रता प्रीतेश चावला, भाजपा मंदसौर उत्तर मण्डल अध्यक्ष श्री अरविन्द सारस्वत, जिला रेडक्रास सोसायटी चेयरमेन प्रीतेश चावला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी ने स्व. श्री बंधवार के चित्र पर माल्यार्पण किया और उसके बाद पौधरोपण किया। इस अवसर पर नपा पार्षदगण रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, आशीष गौड़, रमेश ग्वाला, निर्मला चंदवानी, दीपमाला रामेश्वर मकवाना, कौशल्या बंधवसार, सभापति प्रतिनिधि अमन फरक्या, नरेन्द्र बंधवार, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्रसिंह तोमर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन महाबली, नपा नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी, सीएमओ सुधीर कुमार सिंह, पूर्व नपा सभापति मुकेश खमेसरा, पुलकित पटवा, डिकपालसिंह भाटी, पार्षदगण ईश्वरसिंह चौहान, बब्बन युसुफ गोरी, राकेश भावसार, कमलेश सिसौदिया, गोवर्धन कुमावत, दीपक गाजवा, भाजपा नेता दिलीप ग्वाला, आकाश बड़सोलिया, अशोक कर्नावट, राहुल तरवेचा, हेमंत सोलंकी, विद्या कड़ोलिया, चन्द्रप्रकाश आडवानी, रितेश पोखरना, रमा माथुर, डॉ. रविन्द्र पाण्डेय, राजेश गुर्जर, शिव गुर्जर, डॉ. रजत जैन, दिनेश सोनी लाला, संजय जैन श्वेता, अंशुल जैन, नितिन जैन नगरीवाला, दीपक माहेश्वरी, आशीष जैन, राजू ऐनिया, सुयश राठौर, अंकित जोशी, दुष्यंत बैरागी, नपा कार्यपालन यंत्री पी.एस. धारवे, उपयंत्री श्रीमती विधु कौरव, उद्यान शाखा के राजेन्द्र नीमा, विक्रमसिह गायरी भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने स्व. श्री प्रहलाद बंधवार के द्वारा मंदसौर नगर के विकास के लिये किये गये कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला ने भी विचार रखे।

Related Articles

Back to top button